आस एहसास संस्था ने लुधियाना बस स्टैंड पर लगाई Sanitary Napkin वेंडिंग मशीन, एक सिक्का डाल मिलेगी सुविधा

संस्था की प्रेसिडेंट रूचि बावा ज्वाइंट सेक्रेटरी जिनी सिंह लीगल एडवाइजर गिनी मौदगिल ने कहा कि महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए ट्रेवल करने वाली महिलाओं के लिए इस मशीन को लगाया गया है। इससे महिला यात्रियाें काे काफी राहत मिलेगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 03:14 PM (IST)
आस एहसास संस्था ने लुधियाना बस स्टैंड पर लगाई Sanitary Napkin वेंडिंग मशीन, एक सिक्का डाल मिलेगी सुविधा
लुधियाना बस स्टैंड पर लगाई सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। आस एहसास संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य से शनिवार बस स्टैंड के इंक्वायरी रूम के पास पड़ते वाशरूम के पास सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई है। महिलाओं में हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था ने यह प्रयास किया है। उक्त मशीन को चलाना बेहद आसान है। एक सिक्का डाल आसानी से मशीन से सैनिटरी नैपकिन निकलेगा और साथ ही एक पाउच भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बिहार के युवक ने यूपी की महिला के दो बच्चों का किया कत्ल; खुद फंदा लगाया

महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए नैपकिन को इस्तेमाल के बाद पाउच में ही डाल फेंका जा सकता है। संस्था की प्रेसिडेंट रूचि बावा, ज्वाइंट सेक्रेटरी जिनी सिंह, लीगल एडवाइजर गिनी मौदगिल ने कहा कि महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए ट्रेवल करने वाली महिलाओं के लिए इस मशीन को लगाया गया है। इससे महिला यात्रियाें काे काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें-Corona Vaccination: पंजाब में वैक्सीन लगवाने में लुधियाना नंबर वन, अब तक 50 हजार को लगा टीका

महिलाओं में बढ़ेगी जागरूकता

ज्वाइंट सेक्रेटरी जिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं में जहां जागरूकता बढ़ेगी, वहीं साफ-सफाई को भी बढ़ावा मिलेगा। संस्था ने बस स्टैंड अथारिटीज और इनरव्हील मिडटाउन क्लब का इस कार्य में डोनेशन देने के लिए आभार जताया है। इस मौके पर टीना गुप्ता व राधिका गर्ग आदि मौजूद रहीं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी