आप के जिला यूथ प्रधान चीमा कांग्रेस में शामिल

खन्ना में आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को उस समय पर बड़ा झटका लगा जब आप के •िाला प्रधान यूथ विग गगनदीप सिंह चीमा अपने साथियों सतींद्र सिंह खटड़ा प्रधान यूथ विग खन्ना गुरविन्दर सिंह उप प्रधान खन्ना जतिन्दर सिंह खटड़ा अनुज लहतदा रणबीर सिंह सिद्धू सिमरनजीत सिंह छोटा खन्ना कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:47 PM (IST)
आप के जिला यूथ प्रधान चीमा कांग्रेस में शामिल
आप के जिला यूथ प्रधान चीमा कांग्रेस में शामिल

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना में आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को उस समय पर बड़ा झटका लगा, जब आप के •िाला प्रधान यूथ विग गगनदीप सिंह चीमा अपने साथियों सतींद्र सिंह खटड़ा प्रधान यूथ विग खन्ना, गुरविन्दर सिंह उप प्रधान खन्ना, जतिन्दर सिंह खटड़ा, अनुज लहतदा, रणबीर सिंह सिद्धू, सिमरनजीत सिंह छोटा खन्ना कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

दिल्ली की मंत्री मनीष सिसोदिया की खन्ना आमद मौके आम आदमी पार्टी को बड़ी निमोशी का सामना करना पड़ा जब पार्टी के दो बड़े नेता पार्टी से किनारा कर गए। आप के गुरप्रीत सिंह भट्टी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं और गगनदीप सिंह चीमा ने कांग्रेस में शामिल होने का ़फैसला कर लिया। चीमा का पार्टी में शामिल होने पर मंत्री गुरकीरत कोटली की तरफ से स्वागत किया गया। इस मौके पर चेयरमैन मार्केट समिति गुरदीप सिंह रसूलड़ा, पूर्व प्रधान विकास मेहता, शमिन्दर सिंह मिटू प्रधान एएस मैनेजमेंट, रणबीर सिंह काका, अमन कटारिया, गुरदीप सिंह दीपी, जसकरन सिंह बैनीपाल, मनजोत सिंह, मनप्रीत सिंह सोनी, जतिन्दरपाल सिंह, जपिन्दर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी