किसानों ने तोड़ा केंद्र सरकार का गुरूर: आप

समराला के पास गांव दयालपुरा के श्री गुरुद्वारा साहिब में आम आदमी पार्टी जिला लुधियाना देहाती की तरफ से तीन कृषि कानून रद होने की खुशी में और 700 किसानों को श्रद्धांजलि देने के श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:28 PM (IST)
किसानों ने तोड़ा केंद्र सरकार का गुरूर: आप
किसानों ने तोड़ा केंद्र सरकार का गुरूर: आप

संस, समराला : समराला के पास गांव दयालपुरा के श्री गुरुद्वारा साहिब में आम आदमी पार्टी जिला लुधियाना देहाती की तरफ से तीन कृषि कानून रद होने की खुशी में और 700 किसानों को श्रद्धांजलि देने के श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। आम आदमी पार्टी लुधियाना लीडरशिप देहाती में हलका पायल के इंचार्ज इंजीनियर मानवेंद्र सिंह ग्यासपुरा, हलका साहनेवाल से हरदीप सिंह, जिला आम आदमी पार्टी प्रधान हरभुपिदर सिंह, खन्ना हल्के से कैप्टन हरजीत सिंह मंगत विशेष तौर पर पहुंचे।

आप पार्टी समराला हलका इंचार्ज जगतार सिंह दयालपुरा का कहना था कि जो तीन कृषि कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया था, वे किसानों के लिए एक मुसीबत थी। केंद्र सरकार का एक ही लक्ष्य था के किसानों को खत्म करके कारपोरेट घरानों को आगे लेकर आना, लेकिन किसानों और केंद्र सरकार की लड़ाई में किसानों की जीत हुई। हरभुपिद्र सिंह ने कहा कि एक साल से किसानों की जो लड़ाई केंद्र सरकार का चल रही थी उसमें निश्चित ही केंद्र सरकार को हार का मुंह देखना ही था। समराला आम आदमी पार्टी शहरी प्रधान तेजेंद्र सिंह ग्रेवाल का कहना था कि तीन कृषि कानून जो बनाए थे, यह कांग्रेस पार्टी और अकाली दल की देन थी। आम आदमी पार्टी पहले भी किसानों के साथ थी आज भी है और आगे भी रहेगी। इस मौके सुखदेव सिंह साहनेवाल, हरजीत सिंह, हरदीप सिंह पूरी, मेजर सिंह बालियों, कश्मीर सिंह, नछत्तर सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह ग्रेवाल, कश्मीरी लाल, गुरप्रीत सिंह गोसला, रंजीत सिंह, अमन चैन सिंह व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी