चाइनीज डोर से महिला के पैर की हड्डी कटी

मकर सक्रांति के दिन वीरवार को लोगों ने जमकर पतंगबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों चाइनीज डोर से पतंगें उड़ाई जिसका खामियाजा शहर के कई लोगों को भुगतना पड़ा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:06 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:06 AM (IST)
चाइनीज डोर से महिला के पैर की हड्डी कटी
चाइनीज डोर से महिला के पैर की हड्डी कटी

संसू, लुधियाना। मकर सक्रांति के दिन वीरवार को लोगों ने जमकर पतंगबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों चाइनीज डोर से पतंगें उड़ाई, जिसका खामियाजा शहर के कई लोगों को भुगतना पड़ा। इस चाइनीज डोर के कारण एक महिला के पैर की हड्डी कट गई, जबकि एक युवक की आंख और नाक में गहरी चोट आई है। गंभीर रूप से जख्मी महिला को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डाक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

शहर के बस्ती जोधेवाल की रहने वाली है 'ड्रैगन' का शिकार हुई महिला

पहले मामले में बस्ती जोधेवाल निवासी सुनीता ने बताया कि वह सुंदर नगर स्थित फैक्ट्री में काम करती है। वीरवार दोपहर खाना खाने घर जा रही थी। इस दौरान बस्ती जोधेवाल चौक के समीप उसके पैर में चाइनीज डोर फंस गई। वह डोर को पैर से निकाल रही थी इसी दौरान सामने से एक कार निकली, जिसमें वह डोर फंस गई और कार डोर को खींचती हुई ले गई, जिससे उसके पैर में एड़ी की हड्डी तक कट गई। मौके मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

ग्यासपुरा में हुई दूसरी घटना

दूसरे मामले में ग्यासपुरा के रहने वाले जगजीवन ने बताया कि वह बाइक पर अपने परिवार के साथ फिल्लौर गया था। वापस लौटते समय जगराओं पुल के समीप उसकी गर्दन में चाइनीज डोर फंस गई, जिससे उसकी आंख व नाक में चोट आई। उसने बताया कि वह बाइक बहुत धीरे चला रहा था, जिससे उसका बचाव हो गया।

chat bot
आपका साथी