मोबाइल पर वीडियो बना महिला ने लगाया फंदा, पड़ोसियों ने बचाया

मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए माधोपुरी निवासी महिला ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर फंदा लगा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:30 AM (IST)
मोबाइल पर वीडियो बना महिला ने लगाया फंदा, पड़ोसियों ने बचाया
मोबाइल पर वीडियो बना महिला ने लगाया फंदा, पड़ोसियों ने बचाया

जासं, लुधियाना : मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए माधोपुरी निवासी महिला ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर फंदा लगा लिया। हालांकि समय रहते पड़ोस के लोगों ने उसे बचा लिया। मौके पर पहुंची थाना तीन की पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया।

माधोपुरी निवासी अनु कटारिया ने बताया कि उसका पति होजरी का काम करता है। वह दो बेटियों की मां है। उसके पति के ताजपुर रोड निवासी एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी कारण पति अकसर उसके साथ मारपीट करता है। अक्टूबर में उसके पति ने उसे धोखे से ताजपुर रोड पर बुला लिया। वहां पति की प्रेमिका ने महिला समेत दो साथियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। इस प्रकरण में थाना सात की पुलिस ने 22 अक्टूबर 2018 को तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसका आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार नहीं किया। वीरवार तीनों ने फिर से उसके साथ मारपीट की। इससे दुखी होकर उसने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड की जिसमें उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए तीनों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद उसने पंखे से फंदा लगा लिया। मगर समय रहते खिड़की से पड़ोसियों ने उसे देख लिया और नीचे उतार लिया। आरोपित जमानत पर चल रहे : एसएचओ

उधर, थाना सात के कार्यकारी एसएचओ नछत्तर सिंह ने कहा कि तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसमें उनकी जमानत हो चुकी है। महिला दिमागी तौर पर परेशान है। उसे शुक्रवार सुबह बुलाया है। उसके बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी