दस किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने गांजा तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे 10 किलो गांजा बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:42 PM (IST)
दस किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
दस किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने गांजा तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे 10 किलो गांजा बरामद किया गया। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि उसकी पहचान मुंडियां के राम नगर स्थित 33 फुटा रोड निवासी मनोहर लाल के रूप में हुई। एएसआइ अमरीक सिंह की टीम ने मंगलवार शाम सुंदर नगर के 33 फुटा रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। उसी दौरान सामने से आ रहे आरोपित ने पुलिस को देख कर पीछे की और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करके उसे काबू करने के बाद उसके हाथ में पकड़े बैग की तलाशी ली तो उसमें से दस किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वो भामियां रोड इलाके में रहने वाले एक प्रवासी से गांजा खरीद कर आगे बेचने का काम करता है। इससे पहले उसके खिलाफ मारपीट का एक केस दर्ज है।

chat bot
आपका साथी