एक नाबालिगा व महिला अगवा

शहर में एक नाबालिग व महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अगवा हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:37 PM (IST)
एक नाबालिगा व महिला अगवा
एक नाबालिगा व महिला अगवा

संसू, लुधियाना। शहर में एक नाबालिग व महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अगवा हो गई। इस संबंध में संबंधित थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलेम टाबरी के इलाके से एक 14 वर्षीय नाबालिगा अगवा हो गई। परिवार ने बताया कि 17 सितंबर को उनकी बेटी अचानक लापता हो गई। तलाश भी की लेकिन उसका कुछ पता ना लगा। उन्हें शक है कि किसी ने उसको अगवा किया है।

वहीं, दूसरे मामले में दुगरी के इलाके से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार की शिकायत पर थाना दुगरी की पुलिस ने पंचकूला हरियाणा के रहने वाले अमनीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को उसकी पत्नी घर से कहीं गई थी। तलाशने पर पता लगा कि आरोपित ने ही उसकी पत्नी को अपनी हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य मामले में बैंक से पैसे निकालने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग राम सकल 22 सितंबर को घर नहीं लौटे। परिवार ने बताया कि उन्हें शक है कि बुजुर्ग को किसी ने अपनी नाजायज हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी