रिक्शे पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ले गया बाइक सवार

फील्ड गंज इलाके में रिक्शे पर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार झपटमार सोने की चेन उड़ा ले गया। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 06:44 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 06:44 AM (IST)
रिक्शे पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ले गया बाइक सवार
रिक्शे पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ले गया बाइक सवार

जासं, लुधियाना : फील्ड गंज इलाके में रिक्शे पर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार झपटमार सोने की चेन उड़ा ले गया। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस फुटेज कब्जे में लेकर झपटमार की तलाश शुरू कर दी है।

फील्डगंज के कूचा नंबर 11 की रहने वाली ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसका पति सनी गोयल व ससुराल परिवार मुंबई में रहता है। वह लुधियाना अपने मायके घर आई हुई है। मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बुआ के साथ गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के साथ सटी कलगीधर चैरिटेबल डिस्पेंसरी में गई थी। वहां से दवा लेने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों ने घर जाने के लिए रिक्शा लिया। जब वह लोग कूचा नंबर नौ में पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए झपटमार ने उसके गले से डेढ़ तोला सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया।

काफी देर से पीछा कर रहा था झपटमार :

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में पाया कि झपटमार काफी देर से उनका पीछा कर रहा था। एक जगह चढ़ाई होने के कारण रिक्शा चालक नीचे उतरकर रिक्शा को खींचने लगा इसी समय का फायदा उठाकर झपटमार ने यू-टर्न लेकर बाइक खड़ा कर दिया। इसके बाद वह भागते हुए आया और चेन झपट कर बाइक पर भाग गया।

chat bot
आपका साथी