Covid Vaccination In Punjab: पंजाब में एक ही दिन में 93224 लोगों का टीकाकरण, लुधियाना टाॅप पर

Covid Vaccination In Punjab पंजाब में 21 जून को टीकारण की रफ्तार ने पूरी गति पकड़ी। राज्यभर में एक ही दिन में 93224 लोगों का टीकाकरण किया गया। सबसे ज्यादा टीके लुधियाना में लगे जबकि दूसरे नंबर पर होशियारपुर रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:32 PM (IST)
Covid Vaccination In Punjab: पंजाब में एक ही दिन में 93224 लोगों का टीकाकरण, लुधियाना टाॅप पर
पंजाब में एक ही दिन में रिकार्ड टीकाकरण। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, लुधियाना/जालंधर। Covid Vaccination In Punjab: देश में सभी वर्गाें के लिए सोमवार को शुरू हुए मुफ्त टीकाकरण अभियान के तहत पंजाब में कुल 93224 लोगों का टीकाकरण किया गया। लुधियाना में टीकाकरण को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला, जहां सबसे ज्यादा 16480 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद होशियारपुर टीकाकरण के मामले में दूसरे नंबर रहा जहां 12800 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

दूसरी तरफ राज्य में तीन महीने बाद एक दिन में संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा 500 से नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के बाद राज्य में 340 नए मरीज मिले। संक्रमण दर भी 0.79 फीसद रही। राज्य में बठिंडा और जालंधर में सबसे ज्यादा 33-33 और मोगा में सबसे कम दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। बरनाला, पठानकोट, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन और मोगा में यह संख्या 10 से कम रही।

सेहत विभाग के अनुसार पंजाब के 17 जिलों में 24 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। इसमें से रूपनगर में तीन और बरनाला, पटियाला, जालंधर, संगरूर व मोहाली में दो-दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पांच जिलों अमृतसर, पठानकोट, नवांशहर, बठिंडा और मानसा में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। इसके साथ ही 1271 लोगों ने कोरोना को मात दी। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 6477 रह गई है। इनमें से 1861 मरीज आक्सीजन और 156 वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।

कहां कितने लोगों का हुआ टीकाकरण

जिला                       टीकाकरण

लुधियाना                 16480

होशियारपुर               12800

अमृतसर                   8323

जालंधर                    8288

मोगा                       3606

पटियाला                  3050

बठिंडा                      2219 

chat bot
आपका साथी