Smarat City Project: लुधियाना में स्मार्ट सिटी के तहत 88 लाख से चमकेंगी शहीदों की प्रतिमाएं

Smarat City Project लुधियाना में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहीदों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के लिए 88 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। जिसमें एक तो प्रतिमाओं के आसपास रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:47 AM (IST)
Smarat City Project: लुधियाना में स्मार्ट सिटी के तहत 88 लाख से चमकेंगी शहीदों की प्रतिमाएं
जगराओं पुल व जालंधर बाईपास चौक में लगी शहीदों की प्रतिमाओं पर लगेंगी लाइट्स। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Smarat City Project: शहर के अलग अलग चौक चौराहों पर शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं ताकि शहरवासी उनके बलिदान को याद रख सकें। प्रशासन ने शहीदों की प्रतिमाएं तो लगा दी लेकिन ठीक से उनका रखरखाव नहीं हो रहा। अब स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के अलग अलग चौराहों पर लगी शहीदों की प्रतिमाओं के रख-रखाव व उन्हें जगमगाने की योजना तैयार की गई है। योजना के मुताबिक प्रतिमाओं के आसपास के हिस्से का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और प्रतिमाओं पर रंग-बिंरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।

यह लाइटें रात को अलग-अलग शेड में प्रतिमाओं पर पड़ेंगी, जिससे रात के समय प्रतिमाएं जगमगाने लगेंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहीदों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के लिए 88 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। जिसमें एक तो प्रतिमाओं के आसपास रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा प्रतिमाओं के आसपास लैंड स्केपिंग की जाएगी। यह काम नगर निगम निजी कंपनी को देने जा रहा है। कंपनी पांच साल तक प्रतिमाओं, लाइटों व आसपास के स्थान का रखरखाव भी करेगी।

निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत जगराओं पुल पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु, भाईबाला चौक में शहीद करतार सिंह सराभा, माता रानी चौक में महात्मा गांधी व जालंधर बाईपास चौक में डा भीव राव अंबेदकर की प्रतिमाओं को संवारा जाना है। निगम की मानें तो जून माह के पहले सप्ताह में प्रतिमाओं को संवारने का काम शुरू हो जाएगा।

घंटाघर की तर्ज पर प्रतिमाओं के दिखेंगे अलग-अलग शेड

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत घंटाघर पर भी विशेष तरह की लाइटें लगाई गई हैं। लाइट लगाने के बाद घंटाघर अब रात को अलग अलग रंगों में दिखता है। यही नहीं राष्ट्रीय पर्वों पर घंटाघर तिरंगे झंडे के शेड में दिखता है। इसी तरह शहीदों की प्रतिमाओं पर भी अलग अलग शेड की लाइटें लगाई जाएंगी।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रतिमाओं को आकर्षक बनाने का प्रोजेकट तैयार है। टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही वर्कआर्डर जारी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे प्रतिमाओं का रख रखाव भी होगा और आसपास साफ सुथरा भी रहेगा। बलकार सिंह संधू, मेयर लुधियाना

chat bot
आपका साथी