डेंगू के 74 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 1100 के पार

डेंगू ने शहर के कई इलाकों को जकड़ रखा है। सेहत विभाग की परेशानी बढ़ गई है। लोगों से सावधानी बरतने की बार-बार अपील की जा रही है। वीरवार को भी डेंगू के 74 मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक मिले डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 1100 हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 01:28 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 01:28 AM (IST)
डेंगू के 74 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 1100 के पार
डेंगू के 74 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 1100 के पार

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

डेंगू ने शहर के कई इलाकों को जकड़ रखा है। सेहत विभाग की परेशानी बढ़ गई है। लोगों से सावधानी बरतने की बार-बार अपील की जा रही है। वीरवार को भी डेंगू के 74 मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक मिले डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 1100 हो गया है। डेंगू के 2769 संदिग्ध मामले भी हैं। 432 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 23 सरकारी और 409 निजी अस्पताल में हैं। 668 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

डेंगू के वीरवार को सामने आए मरीज फोकल प्वाइंट, बीआरएस नगर, टैगोर नगर, गोपाल नगर, प्रेमजीत मार्केट, चंद्र नगर, विष्णुपुरी कालोनी, शिवाजी नगर, तिलक नगर, बसंत विहार, सिविल लाइन, जीएमटी स्कूल कालोनी, सराभा नगर, आनंद विहार, रिशी नगर, राजगुरू नगर, हंबड़ा रोड, कालेज रोड, गुरु नानकपुरा, गुरदेव नगर, सतजोत नगर के रहने वाले हैं। कोरोना के दो पाजिटिव केस :

चार लोगों की रिपोर्ट वीरवार को लुधियाना में कोरोना पाजिटिव आई है। इनमें से दो लोग लुधियाना जिले के रहने वाले हैं जबकि दो दूसरे जिलों से संबंधित हैं। मौजूदा समय में कोरोना के तीस सक्रिय केस हैं। इनमें से 28 होम आइसोलेशन में हैं। दो निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। वीरवार को भी सेहत विभाग ने 8026 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 12,971 लोगों ने लगवाया टीका :

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वीरवार को जिले में 213 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 199 जगह कोविशील्ड और 14 जगह कोवैक्सीन की डोज लगाई गई। कुल 12,971 लोगों ने वीरवार को वैक्सीन की डोज लगवाई। इनमें 7408 लोगों ने पहली और 5563 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 34 लाख 23 हजार 359 तक पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी