लुधियाना में 70 वर्षीय वृद्ध के मुंह पर कालिख पोती, जूतों की माला पहना गली में घुमाया, पांच पर केस

लुधियाना में गोपाल नगर इलाके में वृद्ध व्यक्ति से मारपीट करके उसके मुंह पर कालिख पाेत दी। उसके गले में जूतों का हार पहना कर गली में घुमाया गया। पता चलने पर जब वृद्ध का बेटा अपने पिता को बचाने के लिए आया तो लोगों ने उसे भी पीट दिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:14 PM (IST)
लुधियाना में 70 वर्षीय वृद्ध के मुंह पर कालिख पोती, जूतों की माला पहना गली में घुमाया, पांच पर केस
लुधियाना में वृद्ध का मुंह काला कर घुमाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में हैबोवाल के गोपाल नगर इलाके में देर रात शराब के नशे में चल रहा वृद्ध व्यक्ति ठोकर लगने से गली में चारपाई डाल कर सो रही वृद्ध महिला पर गिर गया। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने वृद्ध व्यक्ति से मारपीट करके उसके मुंह पर कालिख पाेत दी। उसके गले में जूतों का हार पहना कर गली में घुमाया गया। पता चलने पर जब वृद्ध का बेटा अपने पिता को बचाने के लिए आया तो लोगों ने उसे भी पीट दिया। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने गोपाल नगर निवासी बादल, रेशमो, रेशमो का भतीजा रिशी, रमेश का बेटा राणा तथा तथा रमेश के पोते पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

एएसआइ नरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस गोपाल नगर निवासी अजय कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 7 अप्रैल की रात 1 बजे उसके पिता खेम चंद (70) एक फंक्शन से घर लौट रहे थे। उनकी गली में रहने वाली करीब 60 वर्षीय महिला का परिवार कभी उसकी चारपाई घर के अंदर और कभी घर के बाहर डाल देता है। उस रात भी उसकी चारपाई बाहर गली में थी। उसके पिता ने ज्यादा शराब पी रखी थी। जिसके चलते ठाेकर लगने से वो रेशमो की चारपाई पर गिर गए। जिस पर उठी रेशमों ने शोर मचा दिया। जिसे सुन कर इकटठे हुए लोगों ने उसके पिता पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

मारपीट कर घायल करने के बाद उनके चेहरे पर काला रंग पोत उनके गले में जूतों की माला पहना गली में घुमाया गया। जब शोर सुन कर वो बाहर निकला तो अपने पिता को छुड़ाने के लिए गया। आरोपितों ने हमला करके उसे भी घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां दीं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी