झगड़ा छुड़ाने गए फैक्ट्री मालिक पर हमला कर 70 हजार लूटे

मुंडिया कलां के रामनगर इलाके में झगड़ा कर रहे दो लोगों को छुड़ाना एक फैक्ट्री मालिक को महंगा पड़ गया। झगड़ा कर रहे दोनों लोग उस समय तो वहां से चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:48 PM (IST)
झगड़ा छुड़ाने गए फैक्ट्री मालिक पर हमला कर 70 हजार लूटे
झगड़ा छुड़ाने गए फैक्ट्री मालिक पर हमला कर 70 हजार लूटे

जागरण संवाददाता लुधियाना : मुंडिया कलां के रामनगर इलाके में झगड़ा कर रहे दो लोगों को छुड़ाना एक फैक्ट्री मालिक को महंगा पड़ गया। झगड़ा कर रहे दोनों लोग उस समय तो वहां से चले गए। मगर थोड़ी देर बाद उनमें से एक युवक अपने दो साथियों समेत वापस लौट आया।

आरोपितों ने आते ही फैक्ट्री मालिक पर दातर से हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल करके दोनों बदमाश 70 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने उनमें से एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फैक्ट्री मालिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना जमालपुर की मुंडिया कलां चौकी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में भामिया कलां की जोरा सिंह कालोनी स्थित रूपनगर में रहने वाले चंदन कुमार ने बताया के उसका एक दोस्त माल रोड स्थित अरोरा न्यूरो सेंटर में उपचाराधीन है। शनिवार रात वह उससे मिलकर वापस आया था। मुंडिया कलां इलाके में वह बच्चों के लिए आइसक्रीम लेने के लिए रुक गया। वहां पर दो लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसने उन्हें झगड़ा करने से हटा कर घर भेज दिया। मगर 5 मिनट बाद उनमें से एक युवक अपने दो साथियों समेत वहां आया। आरोपितों ने आते ही उसपर हमला कर दिया। उसे घायल कर उसकी जेब में पड़ी 70 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। चंदन कुमार ने बताया कि वह पैसे उसने फैक्ट्री में लेबर को देने के लिए जेब में रखे हुए थे।

chat bot
आपका साथी