उपकार नगर में 60 फीट के रावण का दहन

शहर के विभिन्न स्थानों पर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में उपकार नगर दशहरा कमेटी के तत्वाधान में 38वां दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:30 PM (IST)
उपकार नगर में 60 फीट के रावण का दहन
उपकार नगर में 60 फीट के रावण का दहन

संस, लुधियाना : शहर के विभिन्न स्थानों पर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में उपकार नगर दशहरा कमेटी के तत्वाधान में 38वां दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान राम की डोला यात्रा श्री शिव दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई, जो विभिन्न एरिया से गुजरते हुए दशहरा मैदान उपकार नगर पहुंची, जहां कमेटी सदस्यों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ, जिसमें राम ने रावण को जैसे ही धनुष वाण से मारा। पंडाल में आए राम भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर आए गणमान्यों में मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक राकेश पांडे, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, चौधरी मदन लाल बग्गा, पार्षद अनिल मल्होत्रा, पार्षद जय प्रकाश पार्षद, पार्षद रॉकी भाटिया, जीवन धवन, भाजपा नेता जीवन गुप्ता, पार्षद राशि अग्रवाल, अकाली नेता आर.डी शर्मा, मिटू शर्मा, पार्षद इंदु थापर, भाजपा नेता अनिल सरीन, कांग्रेसी नेता राजीव राजा, शिव सेना प्रमुख राजीव टंडन, बिटटू गुंबर, राकेश बजाज आदि को चरणजीत चन्नी, काला सरीन आदि कमेटी सदस्यों ने भगवान राम स्वरुप भेंट कर सम्मानित किया। मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक राकेश पांडे की अगुवाई में 60 फुट रावण का दहन हुआ।

इस अवसर पर चेयरमैन अशोक सरीन, प्रधान चरणजीत चन्नी, काला सरीन, राजू थापर, बॉबी बांसल, बॉबी नैय्यर, राजू सरीन, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, चिटू शास्त्री, जगदीश गिल, देवेंद्र सिंह, आनंद कृष्ण, राम रछपाल, कुलदीप सिंह, निक्का मल्होत्रा, सुनील हांडा, हिमांशु शर्मा, बॉबी बांसल, डा. उप्पल, डा. चौहान, नितिन भल्ला, राज कुमार दारा, उमेश कुमार लूंबा, प्रिस शर्मा, राकेश लेखी, प्रवीण ग्रोवर, सोनू टैंट, आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी