मारपीट के दो मामले में महिला समेत छह घायल

शहर के विभिन्न इलाकों में हुई मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज कर किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:45 PM (IST)
मारपीट के दो मामले में महिला समेत छह घायल
मारपीट के दो मामले में महिला समेत छह घायल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर के विभिन्न इलाकों में हुई मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज कर किए हैं।

थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने प्रभात नगर वासी प्राक्रम अत्री की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले सोनू सूद, चरणजीत व उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि 12 जनवरी की रात 9:00 बजे रंजिश के चलते आरोपितों ने उसके घर में घुस कर हमला कर दिया, जब उसके मामा सुरजीत सिंह व अशोक कुमार उसे छुड़ाने के लिए आए तो तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। जाते समय आरोपित उसके मामा अशोक कुमार की गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

उधर, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ढंडारी खुर्द की ईश्वर कालोनी की गली नंबर एक वासी घन्हैया लाल की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले जलालुद्दीन, उपेंद्र, गोविंदा, रामू, वीरू, रोहित व उनके चार अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है। उसने बताया कि 11 जनवरी की शाम सात बजे वो अपनी पत्नी कृष्णावती व भाई राम चन्द्र समेत घर के बाहर आग जला कर हाथ पैर सेंक रहा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी