सिख गुरु को अपशब्द कहने वाले को पनाह देने वाले छह गिरफ्तार

सिख गुरु के लिए इंटरनेट मीडिया पर अपशब्द बोलने वाले आरोपित अनिल अरोड़ा को पनाह देने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। अरोड़ा अब भी पुलिस के हाथ नहीं आया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 01:38 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 01:38 AM (IST)
सिख गुरु को अपशब्द कहने वाले को पनाह देने वाले छह गिरफ्तार
सिख गुरु को अपशब्द कहने वाले को पनाह देने वाले छह गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सिख गुरु के लिए इंटरनेट मीडिया पर अपशब्द बोलने वाले आरोपित अनिल अरोड़ा को पनाह देने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। अरोड़ा अब भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। अब पुलिस ने उसके नाम का उसका पोस्टर जारी कर सूचना देने वाले को एक लाख रुपये ईनाम देने का एलान किया है। साथ ही उसका लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी कर दिया है।

एडीसीपी-1 प्रज्ञा जैन ने बताया कि अनिल अरोड़ा को पनाह देने वालों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर तीन में केस दर्ज किया गया था। इनमें पंचकूला के सेक्टर 20 की रहने वाली शालू अग्रवाल और पखोवाल रोड के आनंद विहार की गली नंबर चार की रोजी जैन को गिरफ्तार किया गया। शालू रिश्ते में अनिल अरोड़ा की साली और रोजी सालेहार लगती हैं। एक अन्य एफआइआर में जनकपुरी की गली नंबर आठ के महेश चंद्र सचदेवा, मुंडियां कलां के न्यू गुरु नानक नगर के उमेश कुमार, पखोवाल रोड के आनंद विहार निवासी अमित कुमार और जनकपुरी की गली नंबर आठ की रहने वाली सुषमा रानी को नामजद कर गिरफ्तार किया गया है। सुषमा अनिल अरोडा की बहन और महेश जीजा हैं। अमित कुमार उसका साला और उमेश उसका पड़ोसी है। इन लोगों ने केस दर्ज होने के बाद अरोड़ा को पनाह दी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिल अरोड़ा के बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। गौरतलब है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए शहर के विभिन्न सिख संगठनों ने सोमवार सुबह से समराला चौक में धरना दिया था। इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई थी। पुलिस अधिकारियों के आग्रह पर देर शाम सिख संगठनों ने धरना चौक से उठाकर साथ वाले पार्क में लगाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि 48 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने पर प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

---

इसाई समुदाय भी देगा अनिल अरोड़ा के खिलाफ शिकायत :

अनिल अरोड़ा की मुश्किलें कम होती नहीं दिखती हैं। इसाई समुदाय के लोग भी उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत देने का मन बना चुके हैं। मंगलवार समुदाय के लोग थाना जमालपुर में शिकायत देने गए थे। मुख्य पास्टर नहीं पहुंच पाए और थाना प्रभारी के वीआइपी ड्यूटी पर होने के कारण अब बुधवार को शिकायत देंगे। जिला लुधियाना के क्रिस्चियन यूथ प्रधान भामियां कलां के सुनील डेनीस स्टीफन ने बताया कि उन्होंने भी वह रिकार्डिग सुनी है। अरोड़ा सिख गुरु के बारे में अपशब्द बोल रहा है। उसी रिकार्डिग में वह इसाई धर्म के पवित्र शब्द का भी निरादर करते हुए आपत्तिजनक शब्द बोल रहा है।

chat bot
आपका साथी