5जैब फाउंडेशन ने गांव की वालीबाल टीम को बांटा सामान

5जैब फाउंडेशन पंजाब में खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए अपने स्तर पर विशेष प्रयास कर रही है। इस फाउंडेशन की ओर से जहां पहले गांव चक्र की बाक्सिग अकादमी की मदद की और उसी क्रम में गांव की वॉलीबाल टीम के लिए भी सामान लाकर दे दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:56 PM (IST)
5जैब फाउंडेशन ने गांव की वालीबाल टीम को बांटा सामान
5जैब फाउंडेशन ने गांव की वालीबाल टीम को बांटा सामान

जागरण संवाददाता, जगराओं : 5जैब फाउंडेशन पंजाब में खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए अपने स्तर पर विशेष प्रयास कर रही है। इस फाउंडेशन की ओर से जहां पहले गांव चक्र की बाक्सिग अकादमी की मदद की और उसी क्रम में गांव की वॉलीबाल टीम के लिए भी सामान लाकर दे दिया। फाउंडेशन की ओर से वॉलीबाल की ग्राउंड से संबंधित हर सामान प्रदान किया गया। फाउंडेशन के तीन डायरेक्टरों स्वरण सिंह घुम्मन, जगरूप सिंह जरखड़ व प्रिसिपल बलवंत सिंह संधू ने बताया कि पंजाब फाउंडेशन, ड्रीम इलेवन फाउंडेशन की सहायता से पंजाब के अन्य हिस्सों में भी खेल सभ्याचार प्रफूल्लित करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर वॉलीबाल के समूह खिलाड़ियों की ओर से 5जैब फाउंडेशन का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर प्रिसिपल बलवंत सिंह संधू, जगदेव सिंह गिल, दर्शन सिंह गिल, दर्शन सिंह सिद्धु, जसकिरनप्रीत सिंह, अमित कुमार, बुलबुल चक्र, संदीप सिंह सिद्धु, वॉलीबाल के खिलाड़ी हिदर सिंह, रणधीर सिंह धीरा, हरप्रीत सिंह, हरजिदर सिंह जिदू व स्वरण सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी