Oxygen Crisis in Ludhiana : लुधियाना में अमेरिका से लाए जाएंगे 4600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,मरीजों को फ्री में मिलेंगे

Oxygen Crisis in Ludhiana डाॅ. शुभा जैन ने अपनी टीम के साथ मिलकर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इंतजाम किया है जिन्हें भारत भेजा जा रहा है। इसके अलावा आइपीएल की टीम पंजाब किंग्स और राउंड टेबल इंडिया भी इसमें सहयोग दे रही हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:54 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:54 PM (IST)
Oxygen Crisis in Ludhiana : लुधियाना में अमेरिका से लाए जाएंगे 4600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,मरीजों को फ्री में मिलेंगे
राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से उत्तर भारत के कई शहरों में भी होंगे स्थापित। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [राजीव शर्मा]। Oxygen Crisis in Ludhiana : कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई जगह आक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की सांसें रुक रही हैं। मरीजों के परिजन ऑक्सीजन के लिए जगह-जगह धक्के खा रहे हैं। सरकार की मशीनरी के अलावा उद्योगपति, कारोबारी, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं अपने-अपने तरीके से सहयोग दे रही हैं।
 

राउंड टेबल इंडिया व आइपीएल की टीम पंजाब किंग्स के सहयोग से लुधियाना के कारोबारी एवं राउंड टेबल इंडिया के नार्दन एरिया के चेयरमैन आयूष जैन ने कोविड मरीजों की सांसों को संजीवनी देने के लिए विदेश से 4600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात करने की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम का नाम सांस रखा है। इसमें अमेरिका की ट्राई वेली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व इंडिया कम्यूनिटी सेंटर की हेड डाॅ. शुभा जैन और उनके साथियों का भी बहुत बड़ा योगदान है।

डाॅ. शुभा जैन ने अपनी टीम के साथ मिलकर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इंतजाम किया है जिन्हें भारत भेजा जा रहा है। इसके अलावा आइपीएल की टीम पंजाब किंग्स और राउंड टेबल इंडिया भी इसमें सहयोग दे रही हैं। अमेरिका से मंगलवार को 100 और बुधवार को 162 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंच रहे हैं। 18 मई तक सभी कंसंट्रेटर भारत पहुंच जाएंगे।
 

कई शहराें में बनेंगे ऑक्सीजन बैंक

आयुष जैन गिरनार ग्लोबल एजूकेशन कंसलटेंसी के संचालक भी हैं। उनका कहना है कि विदेश से आने वाले इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों से उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर और उत्तराखंड आदि राज्यों के शहरों में ऑक्सीजन बैंक बनाए जाएंगे। लुधियाना में करीब 100 कंसंट्रेटर का ऑक्सीजन बैंक बनाया जाएगा। जब कोई मरीज या उसके स्वजन डाॅक्टर की पर्ची लेकर आएंगे कि उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है तो उनकी टेक्निकल टीम उनके घर जाकर कंसंट्रेटर लगाएगी। डाॅक्टर के निर्देशानुसार ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा अस्पतालों या कोविड सेंटरों में भी यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जरूरत के अनुसार उपलब्ध करवाए जाएंगे। जब मरीज की जरूरत पूरी हो जाएगी तो इसे वापस ले लिया जाएगा।
---
महामारी खत्म होने के बाद सीनियर सिटीजन होम को देंगे
कोरोना महामारी खत्म होने के बाद जब ऑक्सीजन की मांग सामान्य हो जाएगी तो यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुफ्त में सीनियर सिटीजन होम में दे दिए जाएंगे। सीनियर सिटीजन होम में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की काफी जरूरत होती है। आयूष जैन का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पतालों में लोगों की मौत को देखकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अमेरिका में अपने डाक्टर दोस्तों व अन्य लोगों से इस बारे में बातचीत की। डाॅक्टर दोस्तों ने महामारी के मुश्किल दौर में अपने वतन के लोगों की मदद करने की इच्छा जताई। अमेरिका में डाॅ. शुभा जैन और उनके साथियों ने 4600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इंतजाम किया है। हम पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि ऑक्सीजन कमी से किसी की जान न जाए।
---

---
पंजीकरण और नियम अभी होंगे तय
आने वाले कुछ दिन में अलग-अलग राज्यों के शहरों में ऑक्सीजन बैंक बन जाएंगे। इसमें राउंड टेबल इंडिया की टीमें लगी हुई हैं। पंजीकरण, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेने की औपचारिकताएं और नियम सब तय किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी