समाज में अलग मुकाम हासिल करने वाली 42 महिलाओं का कल हाेगा सम्मान Ludhiana News

समाज में अलग पहचान बनाने वाली लुधियाना की महिलाओं को बुधवार काे सम्मानित किया जाएगा। सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में माहिर होगी व अलग पहचान बनाने वाली होगी। दीपक इंवेस्टमेंटस की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 02:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 02:56 PM (IST)
समाज में अलग मुकाम हासिल करने वाली 42 महिलाओं का कल हाेगा सम्मान Ludhiana News
समाज में अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को बुधवार काे सम्मानित किया जाएगा। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। समाज में अलग पहचान बनाने वाली शहर की महिलाओं को बुधवार काे सम्मानित किया जाएगा। सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में माहिर होगी व अलग पहचान बनाने वाली होगी। दीपक इंवेस्टमेंटस की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समाराेह काे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। सोमवार इस संबंध में फिरोज गांधी मार्केट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जानकारी देते कहा गया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण पर काम करने का है। जिन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा व दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होंगी। इस दौरान सम्मानित होने वाली महिलाएं अपने अनुभव भी साझा करेंगी कि कैसे वह आज इस मुकाम तक पहुंची हैं।

समारोह के दौरान कोरयोग्राफर, ज्वैलरी डिजाइनर, इमेज एंड स्टाइल कंसलटेंट, प्रिंसिपल, प्रोफेसर्स, एडवोकेट, आर्टिस्ट, बेकर, फैशन डिजाइनर, डायटिशियन, लेखिका, डाक्टर, एनजीओ, बिजनेस एंटरप्रियनोर, साइकलिस्ट, इवेंट प्लानर, इंटीरयिर डिजाइनर, सीनियर रिसर्च प्राडक्ट टीम, बैंकर, पोस्ट आफिस कर्मी, युवा उद्यमी इत्यादि को कैटेगरी में शामिल किया गया है। कार्यक्रम लुधियाना की इशमीत सिंह एकेडमी में होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में आज माैसम रहेगा साफ, कल से छाएंगे बादल; एक्यूआई का स्तर बेहद खराब

इन महिलाओं का होगा सम्मान

डा. विनुथा जोली, रिजुता जैन, अक्शा सेठी, तान्या मल्होत्रा, गीतू अग्रवाल, सृष्टि घई, प्रियंका खन्ना, दिव्या ओसवाल, रीना कौशल, स्वास्तिका दत्ता सोबती, शैलजा आनंद, सपना मेहरा, आयशा कांसल, गुंजन गुप्ता, समीरा औलख, नितिका महाजन, दीपिका कोचर, ईशिता बांसल, आयूषी गुप्ता, स्नेह बिहानी, डा. हरप्रीत, नविता पुरी, मेनका गुप्ता, डा. रितिका लांबा, गुरलीन वालिया, मेघा भारती, रश्मिी शर्मा, कृतिका अरोड़ा, कनिका ढांडा, मेघा कांसल, बिंदिया सूद, अंकिता बांसल, रुपा पाहवा, एमन संधू, अक्षिता शर्मा, मधु बाला, इंदु थापर, अर्शप्रीत कौर, सुकृति शर्मा, स्तुति अग्रवाल और ज्योति बांसल।

यह भी पढ़ें-पराली के प्रदूषण से 48 साल में 1.06 घंटा कम हुआ पंजाब में धूप का समय, पीएयू के अध्ययन में हुआ खुलासा

chat bot
आपका साथी