Strike In Ludhiana : लुधियाना में हड़ताल से 400 रजिस्ट्रियां पेंडिंग; दफ्तरों में खाली कुर्सियां देख निराश लौटे लोग

Strike In Ludhiana डीसी दफ्तर शिक्षा विभाग सेहत विभाग पंचायत विभाग एडीएम दफ्तर सब रजिस्ट्रार दफ्तरों समेत सभी सरकारी दफ्तरों में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने कामकाज ठप रखा। यूनियन के सदस्यों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:02 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:53 AM (IST)
Strike In Ludhiana : लुधियाना में हड़ताल से 400 रजिस्ट्रियां पेंडिंग; दफ्तरों में खाली कुर्सियां देख निराश लौटे लोग
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने राज्यव्यापी हड़ताल शुरू की है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Strike In Ludhiana : राज्य सरकार के खिलाफ पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने राज्यव्यापी हड़ताल शुरू की है। हड़ताल के दूसरे दिन दफ्तरों में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। लोग मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए। बुधवार को रजिस्ट्री दफ्तरों में रजिस्ट्रियों के करीब 400 आवदेन रद करने पड़े। वहीं, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी के दफ्तर से भी लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। डीसी दफ्तर, शिक्षा विभाग, सेहत विभाग, पंचायत विभाग, एडीएम दफ्तर, सब रजिस्ट्रार दफ्तरों समेत सभी सरकारी दफ्तरों में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने कामकाज ठप रखा। यूनियन के सदस्यों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यूनियन 27 जून तक हड़ताल का ऐलान कर चुकी है। लोगों को पूरा हफ्ता परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। उधर, पटवारियों व कानूनगो ने भी एडीशनल चार्ज वाले सर्किलों का काम दो दिन से बंद कर दिया है। जिससे लोग बेहद परेशान हैं। लुधियाना के चार सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में रोजाना 400 से 450 तक रजिस्ट्रियां होती हैं। रजिस्ट्री करवाने वालों ने एडवांस में आनलाइन आवेदन किया होता है।

मंजूरी मिलने के बाद सब रजिस्ट्रार दफ्तर में रजिस्ट्री करवाई जाती है। चारों दफ्तरों में रेवेन्यू विभाग को करीब 400 आवेदन रद करने पड़े। अब इन लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए दोबारा आनलाइन आवेदन करना होगा। इससे पहले सब रजिस्ट्रार दफ्तर में 24 मई से करीब दो सप्ताह तक लगातार हड़ताल के कारण भी रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई थी। आरटीए दफ्तर में भी लोग बेहाल हुए। क्लर्कों की हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हुआ।

जारी रहेगी हड़ताल

यूनियन के जिला चेयरमैन विक्की जुनेजा का कहना है कि हड़ताल के बारे में लोगों को पहले ही सूचित किया गया है। सरकार मांगें मानने को तैयार नहीं है। इस कारण हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में पेट्रोल की बोतल लेकर सास-ससुर संग टंकी पर चढ़ा मेरठ का युवक, पिता को घर ले जाने पर अड़ा

chat bot
आपका साथी