56 पेटी शराब समेत चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 56 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस की एंटी स्मगलिग सेल टीम ने ढंडारी कलां में दबिश देकर घर के बाहर शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआइ हरजाप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ढंडारी कलां स्थित आटा चक्की लोटा कंडा के पास रहने वाले निवासी राज कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 पेटी शराब बरामद की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:11 PM (IST)
56 पेटी शराब समेत चार तस्कर गिरफ्तार
56 पेटी शराब समेत चार तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 56 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस की एंटी स्मगलिग सेल टीम ने ढंडारी कलां में दबिश देकर घर के बाहर शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआइ हरजाप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ढंडारी कलां स्थित आटा चक्की लोटा कंडा के पास रहने वाले निवासी राज कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 पेटी शराब बरामद की।

भामियां कलां की अशोक विहार कालोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर शराब तस्कर को काबू किया गया। एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपित के कब्जे से 10 पेटी शराब बरामद की गई। उसकी पहचान अशोक विहार निवासी सोनू आरोड़ा के रूप में हुई। वहीं, थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जसवंत नगर में दबिश देकर घर के बाहर शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जसवंत नगर के विष्णु कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चार पेटी शराब बरामद की। चौथे मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने साहिबआणा भूखड़ी रोड पुली के पास 100 फुटा रोड पर दबिश देकर एक व्यक्ति को दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ अछर राम ने बताया कि आरोपित की पहचान ताजपुर रोड के राम नगर निवासी सिकंदर सिंह के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी