खन्ना में आम आदमी पार्टी काे मिली मजबूती, भट्टियां इलाके में 39 परिवारों ने थामा पार्टी का दामन

खन्ना के भट्टियां इलाके में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। पार्टी में 39 परिवारों ने शामिल होने की घोषणा की।

By Edited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 09:52 AM (IST)
खन्ना में आम आदमी पार्टी काे मिली मजबूती, भट्टियां इलाके में 39 परिवारों ने थामा पार्टी का दामन
खन्ना में आम आदमी पार्टी काे मिली मजबूती, भट्टियां इलाके में 39 परिवारों ने थामा पार्टी का दामन

खन्ना, जेएनएन। खन्ना के भट्टियां इलाके के वार्ड 27 और 28 में वीरवार को आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। पार्टी में इलाके के 39 परिवारों ने शामिल होने की घोषणा की। इन परिवारों के 39 सदस्यों का आप के खन्ना हलका इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने सिरोपा डालकर स्वागत किया। फल्ली ने सभी परिवारों को आप में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया।

फल्ली ने बताया कि फौजी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक जनसभा भट्टियां हुई। इस दौरान 39 परिवार आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े। स्वर्ण सिंह छिब्बर और संदीप शुक्ला ने पंजाब की मौजूदा समय में दिल्ली में आप की तरफ से किए कार्मों के बारे में बताया। फल्ली ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ बड़ा धोखा किया है। इसका जवाब कांग्रेस को लोग आने वाली विधानसभा चुनाव में मतदान में देंगे।

फल्ली ने अमरदीप सिंह को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। भाग सिंह और अवतार सिंह मान ने भी लोगों को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तरफ से किए कामों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अमरजीत सिंह फौजी, अमरदीप सिंह भट्टियां, मनजीत सिंह बल्ली, अवतार सिंह, रणजीत सिंह राणा, गुरमुख सिंह, बलवीर सिंह, दर्शन सिंह, अवतार सिंह, परगट सिंह,  प्रदीप सिंह, जसवंत सिंह रवि, गुरप्रीत सिंह गोगी, अमरपाल सिंह पाली, मनजिंदर सिंह, मनजीत सिंह सोनी, युवराज सिंह युवी, मनपिंदर सिंह मोहित, तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह, सरबजीत सिंह सरबा, बिल्लू सिंह, जसप्रीत सिंह, विक्की, मनिंदर, युवराज सिंह, गुरमीत सिंह बिल्लू, हैप्पी पहलवान, जसप्रीत सिंह गग्गी, रिंकू, मनजोत सिंह ज्योति, शेर सिंह टिवाना, बलविंदर फौजी, गुरू, रवि फौजी, मनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, करम सिंह, साधु सिंह, परमजीत सिंह, चरनजीत कौर, कमलजीत कौर, बिंदर कौर, संतोख दीप कौर, जसवीर कौर, हरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर व किरनदीप कौर आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी