25 लाख से संवरेगा अंग्रेजों के जमाने में बना लुधियाना का मेयर हाउस, रिपेयर करते वक्त नहीं बदली जाएगी लुक

मेयर का सरकारी आवास रोज गार्डन के पास है। यह इमारत कब बनाई गई थी इस बारे में निगम के पास भी कोई सही जानकारी नहीं है। बस इतनी जानकारी है कि यह इमारत आजादी से पहले बनाई गई थी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:50 AM (IST)
25 लाख से संवरेगा अंग्रेजों के जमाने में बना लुधियाना का मेयर हाउस, रिपेयर करते वक्त नहीं बदली जाएगी लुक
मेयर हाउस की छत को उसी तर्ज पर किया जाएगा तैयार। (जागरण)

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। शहर के मुखिया का सरकारी आवास अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। मेयर आवास की हालत अच्छी नहीं है। दरवाजे, खिड़कियों, रोशनदानों और छत पर लगी लकड़ी को दीमक खा चुका है। छत पुरानी होने के कारण दीवारों पर सीलन आ चुकी है। इमारत की हालत खराब है। नगर निगम अब इस पुरानी इमारत को बचाने में जुटा है। इसकी मरम्मत करवाई जा रही है। इस पर करीब 25 लाख रुपये तक खर्च आएगा। इसे उसी तर्ज पर संवारा जाएगा जैसे इसे अंग्रेजों ने बनाया था।

मेयर का सरकारी आवास रोज गार्डन के पास है। यह इमारत कब बनाई गई थी इस बारे में निगम के पास भी कोई सही जानकारी नहीं है। बस इतनी जानकारी है कि यह इमारत आजादी से पहले बनाई गई थी। इसके दरवाजे, खिड़कियां, रोशनदान और मोटी दीवारें अंग्रेजों के समय की भवन निर्माण कला को दर्शाते हैं।

आजादी के बाद से अब तक इस इमारत की बड़े स्तर पर मरम्मत नहीं की गई है। इमारत की मरम्मत के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार मरम्मत के समय इमारत के किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। जो चीज खराब है उसकी जगह नई को लगाया जाएगा। 

---

इमारत काफी खराब हो चुकी है। इसकी मरम्मत की जरूरत है। टेंडर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद आगे का काम शुरू होगा।-रमन कौशल, एक्सईएन बीएंडआर नगर निगम लुधियाना

chat bot
आपका साथी