210 लोगों को अस्थायी जेलों में किया बंद

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगाए गए क‌र्फ्यू का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने मंगलवार सख्ती करनी शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:48 PM (IST)
210 लोगों को अस्थायी जेलों में किया बंद
210 लोगों को अस्थायी जेलों में किया बंद

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगाए गए क‌र्फ्यू का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने मंगलवार सख्ती करनी शुरू कर दी। अधिकारियों के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस सड़कों पर उतर आई। बाजारों व सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्थायी जेल में भेजा गया।

पुलिस कमिश्नरेट के चारों जोन में मंगलवार मास्क न पहनने तथा शारीरिक दूरी का पालन न करने पर कुल 500 लोगों के चालान काटे गए। क‌र्फ्यू उल्लंघन करने पर 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जबकि कुल 210 लोगों को अस्थायी जेलों में बंद किया गया। जोन-1 व जोन-2 में मंगलवार मास्क न पहनने तथा शारीरिक दूरी का पालन न करने पर कुल 166 लोगों के चालान काटे गए। क‌र्फ्यू उल्लंघन करने पर 18 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गईं। कुल 106 लोगों को टेंपरेरी जेलों में बंद किया गया। जोन 1 में 98 लोगों के चालान काटे गए। नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं। 54 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जोन-2 में 68 लोगों के चालान काटे गए। 9 लोगों पर केस दर्ज किए गए, जबकि 52 लोगों को टेंपरेरी जेल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी