Fraud In Ludhiana: लुधियाना की महिला प्रोफेसर से ठगी, मुंबई में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 21.64 लाख का लगाया चूना

Fraud In Ludhiana अपार्टमेंट दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला प्रोफेसर के साथ लाखाें रुपये की ठगी कर ली। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:45 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 03:51 PM (IST)
Fraud In Ludhiana: लुधियाना की महिला प्रोफेसर से ठगी, मुंबई में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 21.64 लाख का लगाया चूना
अपार्टमेंट दिलाने का झांसा देकर लाखाें की ठगी। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Fraud In Ludhiana: मुंबई में अपार्टमेंट दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला प्रोफेसर के साथ 21.64 लाख रुपये की ठगी मार ली। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान फरीदाबाद के बीपीटीपी पार्क सेक्टर 81 निवासी कपिल भाटिया के रूप में हुई। पुलिस ने राजगुरु नगर निवासी दीपिका धीर की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया।

पुलिस कमिश्नर को सितंबर 2020 में दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह इंग्लिश की प्रोफेसर हैं। आरोपित की पत्नी शालिनी भाटिया उनकी स्टूडेंट रह चुकी है। 2014 में दोनों उनके पास आए। दोनों ने उन्हें मुंबई स्थित प्राइम रोज अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उनसे 21,64,500 रुपये ले लिए। उन रुपयाें में उनके साथ उनकी दो बहनों का भी हिस्सा था। मगर उसके बाद आरोपित उन्हें लारे लगाने लग गया।

यह भी पढ़ें-Health Tips: मानसून में संक्रमण से होने वाली बीमारियां बढ़ी, खानपान में सावधानी बरत इस तरह करें बचाव

बैंक में चेक हाे गए बाउंस

इसी बीच प्रोफेसर यूके और यूएसए चली गईं। वापस लौट कर आने पर उससे बात की तो उसने चेक दे दिए। मगर बैंक में लगाने पर वह चेक भी बाउंस हो गए। अंत में हर तरफ से निराश होकर वो पुलिस के पास चली गईं। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-Drugs Problem in Punjab: तीन बहनों के इकलौते भाई की चिट्टे ने ले ली जान, स्वजनाें ने सेहरा बांध दी अंतिम विदाई

यह भी पढ़ें-लुधियाना में पुराने नौकरों ने गोदाम से चुराया लाखों का पेंट, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी