ैवैक्सीन कैंप में 200 लोगों को लगाया टीका

आल इंडिया ह्यूंमन राइटस एसोसिएशन की तरफ से प्रधान मनजिदरपाल सिंह हनी के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा भजनगढ़ में फ्री कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:39 PM (IST)
ैवैक्सीन कैंप में 200 लोगों को लगाया टीका
ैवैक्सीन कैंप में 200 लोगों को लगाया टीका

जागरण संवाददाता, जगराओं : आल इंडिया ह्यूंमन राइटस एसोसिएशन की तरफ से प्रधान मनजिदरपाल सिंह हनी के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा भजनगढ़ में फ्री कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसकी अध्यक्षता मनजिदरपाल सिंह हनी, सचिव राकेश मैनी, सचिव फाइनांस राजन बांसल ने की। कैंप में मुख्य मेहमान ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सतपाल सिंह थे। एसएमओ डा. प्रदीप मोहिद्रा, धीरज सिगला, डा. संगीना गर्ग की देखरेख में टीम ने 200 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई। प्रधान मनजिदरपाल सिंह हनी ने बताया कि कैंप का सारा खर्च जसवीर सिंह औलख कनाडा, मनी औलख कनाडा ने अपनी नेक कमाई में से भेजा है। इससे पहले हर वर्ष मासिक पेंशन वितरण समारोह में एक महीने की पेंशन भेजते है। संस्था ने इन दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्था के पैटर्न विनोद बांसल, वाइस प्रधान प्रो. कर्म सिंह संधू, मुख्य सलाहकार बीके गोयल, दमनदीप सिहं, रजनीशपाल सिंह, जसपाल सिंह, विक्की औलख, हरि ओम वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सोसायटी के प्रधान हनी व उनकी टीम ने गुरुद्वारा भजनगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह का भी धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी