Oxygen Crisis in Ludhiana: लुधियाना में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में जमा करवाएं, मिलेगा 20 हजार का चेक

Oxygen Crisis in Ludhiana पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि यह सिलेंडर संबंधित अस्पताल में दो महीने तक रहेगा। अगर अस्पताल सिलेंडर वापस नहीं करेगा तो असल मालिक उस चेक को बैंक में लगाकर कैश करवा सकता है। इसके लिए बाकायदा एग्रीमेंट किया जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:06 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:06 AM (IST)
Oxygen Crisis in Ludhiana: लुधियाना में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में जमा करवाएं, मिलेगा 20 हजार का चेक
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि यह सिलेंडर संबंधित अस्पताल में दो महीने तक रहेगा। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Oxygen Crisis in Ludhiana : अगर आपके पास खाली ऑक्सीजन सिलेंडर है, तो उसे नजदीकी अस्पताल में देकर 20 हजार का चेक ले सकते हैं। अगर सिलेंडर अस्पताल को नहीं देना चाहते तो डीसी दफ्तर या पुलिस कमिश्नर दफ्तर में भी जमा करवा सकते हैं। जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 78370-18500 और 0161-2421091 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि यह सिलेंडर संबंधित अस्पताल में दो महीने तक रहेगा। अगर अस्पताल सिलेंडर वापस नहीं करेगा तो असल मालिक उस चेक को बैंक में लगाकर कैश करवा सकता है। इसके लिए बाकायदा एग्रीमेंट किया जाएगा। बहुत लोग होंगे जिनके घर, दुकान या फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर पड़े होंगे। वे सिलेंडर अस्थायी तौर पर अस्पताल को दे दें।

मालखाने में पड़ा सिलेंडर अस्पताल को दिया
थाना डिविजन नंबर पांच की पुलिस ने एक केस से संबंधित मालखाने में पड़े ऑक्सीजन सिलेंडर को निकाल कर सिविल लाइंस के टैगोर नगर स्थित वर्मा चेरिटेबल अस्पताल को तीन महीने के लिए दिया है। सभी थाना प्रभारियों को मालखानों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

लुधियाना आक्सीजन के मामले में कंफर्ट जोन में

अभी तक लुधियाना ऑक्सीजन के मामले में कंफर्ट जोन में है, लेकिन जिस हिसाब से लेवल थ्री के बेड बढ़ाए जा रहे हैं, उससे ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ने की संभावना है। इसलिए डीसी ने ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली वर्धमान इंडस्ट्री को अपनी क्षमता बढ़ाने को कहा है। वर्धमान स्टील जहां शुरु में 1000 सिलेंडर गैस रोजाना वहीं अब रोजाना 2100 सिलेंडर गैस का उत्पादन किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें ज्यादा से ज्यादा खाली सिलेंडरों की जरूरत होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी