सिख दंगा पीड़िताें ने लुधियाना मिनी सचिवालय में किया प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री आशु के खिलाफ नारेबाजी
दंगा पीड़ितों ने सिख कत्लेआम 1984 दंगा पीड़ित एसोसिएशन के बैनर तले मिनी सचिवालय में प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू व कांग्रेसी नेता करतार सिंह पटना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे दंगा पीड़ितों ने आरोप लगाया की दंगा पीड़ितों के मकान रंजिशन खाली करवाए जा रहे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। सिख कत्लेआम 1984 दंगा पीड़ित एसोसिएशन के बैनर तले दंगा पीड़ितों ने मंगलवार काे मिनी सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दाैरान उन्हाेंने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू व कांग्रेस नेता करतार सिंह पटना के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हाेंने अाराेप लगाया कि दंगा पीड़ितों के मकान रंजिशन खाली करवाए जा रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर नहीं सहन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों की अगुअाई कर रहे दंगा पीड़ित नेता सुरजीत सिंह ने कहा हम लोग सरकार या जिला प्रशासन की तानाशाही के आगे झुकने वाले नहीं है। यह प्रदर्शन सिर्फ आगाह करने के लिए है। अगर दंगा पीड़ितों पर कार्रवाई जारी रही तो हमारा संघर्ष भी तेज हो जाएगा।
डीसी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन करने पर केस
कोराेना काल में फिजिकल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन करने पर थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। हवलदार गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपित हैबोवाल के अजीत नगर निवासी करण कुमार तथा उसके 90 अज्ञात साथी हैं।
पुलिस को सोमवार सूचना मिली थी कि मोगा की पंजाब साउंड एंड डीजे लाइट भंगड़ा ग्रुप एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर धरना लगा रखा है। जिसमें शामिल हुए लोगों ने न तो फिजिकल डिस्टेंस का पालन किया और न ही किसी ने मास्क पहना है। उन लोगों ने अपने धरना प्रदर्शन की ड्राेन कैमरे के साथ वीडियोग्राफी भी की। ऐसा करके उन लोगों ने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें