Dengue Cases in Ludhiana: लुधियाना में डेंगू का प्रकाेप बढ़ने से सेहत विभाग में हड़कंप, 15 नए मामले मिले

Dengue Cases in Ludhiana जिले में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है। कुल मरीजों में से 308 मरीज शहर के अलग अलग इलाकों से हैं। वहीं अब तक डेंगू के 1786 सस्पेक्टेड मरीज मिल चुके हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:11 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:11 PM (IST)
Dengue Cases in Ludhiana: लुधियाना में डेंगू का प्रकाेप बढ़ने से सेहत विभाग में हड़कंप, 15 नए मामले मिले
जिले में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana: जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जिले में डेंगू के 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई। यह मरीज शहर के अलग अलग इलाकों के रहने वाले रहे। सभी मरीज शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके बाद जिले में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है। कुल मरीजों में से 308 मरीज शहर के अलग अलग इलाकों से हैं। वहीं अब तक डेंगू के 1786 सस्पेक्टेड मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के नए केस बढ़ने से सेहत विभाग और प्रशासन में हड़कप पाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जांच लटकाने का मामला पीएमओ तक पहुंचा, जानें कारण

काेराेना के 4 नए मामले आए सामने

दूसरी तरफ कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। जिले में चार नए केसाें के साथ ही कोरोना के अब तक 87569 मामले आ चुके हैं, जबकि दूसरे जिले के रहने वाले 11686 मामले आए हैं। इसके अलावा जिले के रहने वाले 2104 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, दूसरे जिलों के 1052 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। एक्टिव केस जिले में अब 21 हो गए हैं। इनमें से एक एक्टिव केस निजी अस्पताल और 16 एक्टिव केस होम आइसोलेशन में हैं।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के बाबा दीप सिंह नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, अड्डा संचालिका समेत 6 गिरफ्तार

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.57 फीसद

इसके साथ कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.57 फीसद हो गई है। अब तक 85444 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। जिसकी वजह कोरोना मरीजो के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.59 फीसद हो गई। विभाग की ओर से सैंपल जांच के लिए 6500 भेजे गए। दूसरी तरफ शहर के किसी भी अस्पताल में ब्लैक फंग्स का कोई मामला नहीं आया।

यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: पंजाब में कोयले की कमी से नहीं, कमजाेर मैनेजमेंट के कारण आया बिजली संकट: सुखबीर

chat bot
आपका साथी