लुधियाना में केमिकल खरीद मामले में 15.48 लाख की धोखाधड़ी, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में एक युवक ने उदार केमिकल खरीद 15 लाख की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। आरोपित ने उधार के बदले में चेक दिया। बैंक में चेक लगाया तो वो बाउंस हो गया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 02:38 PM (IST)
लुधियाना में केमिकल खरीद मामले में 15.48 लाख की धोखाधड़ी, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में केमिकल खरीद मामले में 15.48 लाख की ठगी करने वाला युवक नामजद।

लुधियाना, जेएनएन। केमिकल की खरीद मामले में 15.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ शिव कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मिलरगंज के निरंकारी मोहल्ला के कूचा नंबर 1 निवासी शिव राज अग्रवाल के रूप में हुई। पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी रजित कुमार के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। रजित ने अक्टूबर 2020 में पुलिस कमिश्नर को मिल कर शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि फोकल प्वाइंट फेस 5 में उसकी बाला जी इंटरप्राइजेस के नाम से केमिकल फर्म है।

आरोपित ने उसकी फर्म से 15,48,700 रुपये का केमिकल उधार खरीदा। जिसके बदले में उसे एक चेक दिया था। मगर जब उन्हें बैंक में लगाया गया तो वो बाउंस हो गए। आरोपित ने सोची समझी साजिश के साथ उससे ठगी की है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी