सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आई 14 वर्षीय बच्ची की मौत

सिविल अस्पताल में रविवार की सुबह मंडी गोबिदगढ़ की एक 14 साल की बच्ची को इलाज के लिए लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:11 AM (IST)
सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आई 14 वर्षीय बच्ची की मौत
सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आई 14 वर्षीय बच्ची की मौत

जागरण संवाददाता, खन्ना

सिविल अस्पताल में रविवार की सुबह मंडी गोबिदगढ़ की एक 14 साल की बच्ची को इलाज के लिए लाया गया। इस बच्ची को अस्पताल आते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची इससे पहले मंडी गोबिदगढ़ के किसी निजी अस्पताल में दाखिल थी। परिजनों ने मंडी गोबिदगढ़ के अस्पताल पर बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह है पूरा मामला

बच्ची पिता दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी रिया यादव करीब चार दिन से बीमार थी। वे मंडी गोबिदगढ़ में ही एक डॉक्टर के पास उसे ले गए। डॉक्टर की दवा से बुखार उतर गया। बच्ची को कमजोरी के चलते वे उसे मंडी गोबिदगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। रविवार सुबह 8 बजे के करीब उन्होंने अपनी बेटी को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। दोपहर को डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बता कर घर ले जाने को कह दिया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

उन्होंने बताया कि अपनी बेटी को लेकर अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे आ रहे थे तो रास्ते में ही रिया की तबीयत अचानक खराब हो गई। डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी। वे बच्ची को खन्ना सिविल अस्पताल लाए तो यहां डाक्टरों ने आते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता ने की डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

परिजनों ने निजी अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी का सही उपचार ना होने तथा डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी