निगम अधिकारियों के खिलाफ सीवीओ में 1336 शिकायतें पेंडिंग

नगर निगम के अधिकारियों की कारगुजारी की शिकायतें शहरवासी लगातार स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजिलेंस आफिस (सीवीओ) में करते रहे हैं। निगम के अधिकारियों के खिलाफ की गई 1336 शिकायतें पेंडिंग हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:17 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 02:55 PM (IST)
निगम अधिकारियों के खिलाफ सीवीओ में 1336 शिकायतें पेंडिंग
निगम अधिकारियों के खिलाफ सीवीओ में 1336 शिकायतें पेंडिंग

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

नगर निगम के अधिकारियों की कारगुजारी की शिकायतें शहरवासी लगातार स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजिलेंस आफिस (सीवीओ) में करते रहे हैं। सीवीओ में निगम अधिकारियों के खिलाफ की गई 1336 शिकायतें पेंडिंग हैं। चीफ विजिलेंस अफसर ने अब लुधियाना नगर निगम के खिलाफ पेंडिग शिकायतों की जांच का जिम्मा दो अधिकारियों को सौंपा है।

आरटीआइ के तहत सूचना प्राप्त करने में जुटे रोहित सभ्रवाल ने बताया कि उन्होंने सीवीओ को कई शिकायतें भेजी लेकिन उन शिकायतों को निगम के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इसके बाद उन्होंने सीवीओ से पेंडिग शिकायतों की जानकारी मांगी। इसमें सामने आया कि 15 अधिकारियों के पास चार साल से 1336 शिकायतें पेंडिग हैं। जिस अधिकारी को जांच सौंपी जाती है वह इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। जो अधिकारी तबादला होकर जाता है वह दूसरे को जांच का चार्ज नहीं देता है। इस कारण यह पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत जब चीफ विजिलेंस अफसर से की तो अब उन्होंने दो अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई है।

chat bot
आपका साथी