12888 लोगों ने वैक्सीन लगवाई

जिले में वीरवार को वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी। कई दिनों बाद जिले में 12888 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:47 PM (IST)
12888 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
12888 लोगों ने वैक्सीन लगवाई

जागरण संवाददाता, लुधियाना

जिले में वीरवार को वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी। कई दिनों बाद जिले में 12 हजारे से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन करवाई। विभाग के मुताबिक 12888 लोगों की वैक्सीनेशन की गई। जिले के अलग-अलग केंद्रों पर 45 से 60 साल की उम्र के 6014 लोगों, 60 साल से अधिक आयु के 4039 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 59 हेल्थ केयर वर्करों, 843 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। वहीं 45 से 60 साल की आयु के 384 लोगों, 60 साल से अधिक उम्र के 1145 लोगों, 111 हेल्थ केयर वर्करों और 293 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। अब तक जिले में 3 लाख 63 हजार 594 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन आफिसर डा. पुनीत जुनेजा ने कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी नहीं है। हमारे पास तीन दिन का स्टाक अभी है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से वैक्सीन और मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में 45 साल से अधिक उम्र के छह लाख लोगों का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। जिसे हमने अप्रैल के अंत तक पूरा करना है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला प्रशासन व सेहत विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन अधिक चल रही थी और अब गांवों में भी वैक्सीनेशन बढ़ने लगी है। वीरवार को ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए रूरल तालमेल कमेटियों का गठन किया गया। इसमें गांवों के सरपंचों, आंगनबाड़ी वर्करों, बीएलओ व अलग-अलग विभागों को शामिल किया गया है। उनकी जिले के लोगों से अपील है कि वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है।

chat bot
आपका साथी