दरेसी मैदान से कल निकलेगी 11वीं ब्रह्म ज्योति विशाल शोभायात्रा

भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस-भारत की तरफ से 11वीं ब्रह्म ज्योति विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:49 PM (IST)
दरेसी मैदान से कल निकलेगी 11वीं ब्रह्म ज्योति विशाल शोभायात्रा
दरेसी मैदान से कल निकलेगी 11वीं ब्रह्म ज्योति विशाल शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस-भारत की तरफ से 11वीं ब्रह्म ज्योति विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। यात्रा दरेस मैदान से शुरू होकर अलग अलग बाजारों से होते हुए घाटी मोहल्ला भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालय में जाकर संपन्न होगी। धर्म गुरु डा. देव सिंह अद्वैती समागम में अपने प्रवचनों से संगत को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने को प्रेरित करेंगे। यह जानकारी भावाधस के राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक अश्वनी सहोता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस मौके पर प्रचार सामग्री भी जारी की। अश्वनी शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा का उदघाटन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, झंडे की रस्म नगर निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल, ज्योति प्रचंड भीम आर्मी के संस्थापक एडवोकेट चन्द्र शेखर आजाद, शोभा यात्रा की रवानगी मेयर बलकार सिंह संधू व पार्षद ममता आशु करेंगे। यात्रा में लल्ला बाबू द्राविड़ (मुरादाबाद), ओ. पी. द्राविड़ (चण्डीगढ़), राजेन्द्र वाल्मीकि (यमुनानगर), मदन लाल सिरसवाल (श्री गंगा नगर) व अन्य विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। इसके अलावा विधायक राकेश पांडे विधायक, सुरिन्द्र डावर, कुलदीप सिंह, संजय तलवाड़, शरणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक बलविन्द्र सिंह बैंस, सिमरजीत सिंह बैंस, दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन समय सिंह बिरला, जिला कांग्रस प्रधान अशवनी शर्मा, कमलजीत सिंह कड़वल, सीनीयर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मलहौत्रा, डिप्टी मेयर सरवजीत कौर शिमलापुरी, रणजीत सिंह ढिल्लों, हरभजन सिंह डंग, जसपाल सिंह ग्यासपुरा भाजपा जिला प्रधान पुषपिन्दर सिगल, गुरदेव शर्मा देबी कोषाध्यक्ष भाजपा-पंजाब समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इस मौके पर इन्द्रपाल चौहान, विजय मानव, शिव सोनी, राज कुमार सहोता, अशवनी भील, किशनपाल बेदी, राजेश दैत्य, वरिन्द्र सिंह काला स्वामी व अन्य मौजूद रहे।

यह रहेगा शोभायात्रा का रूट

यह विशाल शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि गेट दरेसी मैदान से आरंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी चौक, मालीगंज चौक से प्रताप बाजार, मीना बाजार, माता रानी चौक, जोन-ए से घंटा घर चौक, गिरजा घर चौक, गुड़मंडी चौक, घास मंडी, डिवीजन नंबर-3 से इस्लामियां स्कूल रोड, घाटी वाल्मीकि चौक भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालय (मंदिर) लुधियाना में संपन्न होगी।

chat bot
आपका साथी