Coronavirus Vaccination ः लुधियाना में 60 साल से अधिक उम्र के 1092 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

लुधियाना में वीरवार को जिले में 60 साल से अधिक उम्र के 1092 और 45 से 59 उम्र के के 249 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वहीं 81 फ्रंटलाइन और 361 हेल्थ केयर वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:18 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:18 AM (IST)
Coronavirus Vaccination ः  लुधियाना में 60 साल से अधिक उम्र के 1092 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
लुधियाना में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में आम लोगों ने वायरस के खिलाफ जंग छेड़ दी है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में आम लोगों ने वायरस के खिलाफ जंग छेड़ दी है। वीरवार को जिले में 60 साल से अधिक उम्र के 1092 और 45 से 59 उम्र के के 249 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वहीं, 81 फ्रंटलाइन और 361 हेल्थ केयर वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इसके अलावा 272 हेल्थ केयर वर्करों और 19 फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। वीरवार को कुल 2074 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

तीन फरवरी से फ्रंटलाइन वर्करों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुई थी। उस समय सीपी राकेश अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर, एडीसी डिवेलपमेंट सहित पुलिस विभाग के आला अफसरों ने वैक्सीनेशन करवाई थी।

अब तक...
पहली डोज :
20639 हेल्थ केयर वर्कर
9217 फ्रंटलाइन वर्कर
980 लोग 45 से 60 साल के बीच
3239 लोग 60 साल से अधिक उम्र

दूसरी डोज
13078 हेल्थ केयर वर्कर
19 फ्रंटलाइन वर्कर

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी