जगराओं पुल पर पहुंचा 100 फीट लंबा पोल, शहीदों की प्रतिमा के पीछे लगेगा तिरंगा

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जगराओं पुल पर लगी शहीदों की प्रतिमाएं जल्दी ही चमकने लगेंगी। शहीदों की प्रतिमा के ठीक पीछे 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लगाया जाना है। रविवार को जगराओं पुल पर पोल पहुंच चुका है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पार्षद ममता आशु व सनी भल्ला जगराओं पुल पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:14 PM (IST)
जगराओं पुल पर पहुंचा 100 फीट लंबा पोल, शहीदों की प्रतिमा के पीछे लगेगा तिरंगा
जगराओं पुल पर पहुंचा 100 फीट लंबा पोल, शहीदों की प्रतिमा के पीछे लगेगा तिरंगा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जगराओं पुल पर लगी शहीदों की प्रतिमाएं जल्दी ही चमकने लगेंगी। शहीदों की प्रतिमा के ठीक पीछे 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लगाया जाना है। रविवार को जगराओं पुल पर पोल पहुंच चुका है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, पार्षद ममता आशु व सनी भल्ला जगराओं पुल पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी को एक माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि 26 जनवरी से पहले इस पोल पर तिरंगा फहराया जा सके।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जगराओं पुल पर शहीदों की प्रतिमा के आसपास सुंदरीकरण किया जाना है। इसके अलावा वहां पर सिविल वर्क भी होने हैं, जिसके तहत इस तिकोने पार्क के आसपास रेलिंग की जानी है। शहीदों की प्रतिमाओं के आसपास लाइटनिग की जानी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इससे पहले लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर भी 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी