दुर्गा माता मंदिर भेजे 10 टीन देसी घी बदले, अज्ञात पर केस

भंडारे के लिए श्री दुर्गा माता मंदिर में मंगाए देसी घी के 10 टीन बदल कर नकली घी भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:17 PM (IST)
दुर्गा माता मंदिर भेजे 10 टीन देसी घी बदले, अज्ञात पर केस
दुर्गा माता मंदिर भेजे 10 टीन देसी घी बदले, अज्ञात पर केस

जासं, लुधियाना :भंडारे के लिए श्री दुर्गा माता मंदिर में मंगाए गए देसी घी के 10 टीन बदल कर नकली घी भेज दिया गया। मामले में अब थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआइ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त केस दुर्गा माता मंदिर के ट्रस्टी बीके गोयल की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर को 31 मार्च को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि पांच मार्च को मंदिर में भंडारा लगाने के लिए मैसर्स साईं नाथ ट्रेडर्स के योगेश गुप्ता से 10 टीन देसी घी मंगाया गया था, जिसे किसी ने बदल कर उसकी जगह नकली घी के टीन भेज दिए। मामले की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

उधर, बीके गोयल ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से योगेश गुप्ता की कंपनी मैसर्स साईं नाथ ट्रेडर्स पर केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई थी। जिस दिन घी के टीन मंदिर में पहुंचे थे। उसी दिन ट्रस्ट को पता चल गया था कि वो नकली हैं, जिसके चलते अगले दिन उक्त कंपनी के मालिक को बैठक में आने के लिए कहा गया। मगर बैठक से पहले ही उसने वो टीन मंदिर से उठवा लिए। पुलिस ने भी केस दर्ज करने में छह महीने का समय ले लिया, इसके बावजूद किसी को नामजद नहीं किया गया।

chat bot
आपका साथी