दहेज प्रताड़ना के दस मामलों में 19 पर केस

दहेज की मांग को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित करने के दस मामलों में पुलिस ने 19 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:14 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के दस मामलों में 19 पर केस
दहेज प्रताड़ना के दस मामलों में 19 पर केस

संसू, लुधियाना : दहेज की मांग को लेकर महिलाओं को प्रताड़ित करने के दस मामलों में पुलिस ने 19 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

पहले मामले में थाना वूमेन सेल की पुलिस ने पारुल चोपड़ा के बयानों पर इकबालगंज निवासी पति वरुण खन्ना, ससुर रविकांत व सास सुमिता खन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में सुमन के बयानों पर जालंधर निवासी पति दीनानाथ व जेठ मनोहर लाल को नामजद किया है। तीसरे मामले में रमनप्रीत कौर के बयानों पर उसके पति अभिषेक चावला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौथे मामले में रितु कुमारी के बयानों पर उसके पति जवाहर नगर निवासी अजय कुमार को नामजद किया है। पांचवें मामले में पुलिस ने शिवानी के बयानों पर देहरादून निवासी उसके पति मोहित को नामजद किया है। छठे मामले में रजनी की शिकायत पर पुलिस ने उसके न्यू दिल्ली निवासी पति विनय, ससुर तेज राज व सास पूनम शर्मा को नामजद किया है। सातवें मामले में विवाहिता साक्षी के बयानों पर उसके पति संदीप व सास कुलवीर कौर को नामजद किया है। आठवें मामले में संगीता के बयानों पर पुलिस ने गुरपाल नगर निवासी उसके पति हरजीत सिंह पर मामला दर्ज किया है। नौवें मामले में हरलीन कौर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति मुंबई निवासी हितेन राजेश सोलंकी व सास सुनीता सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दसवें मामले में पुलिस ने कविता के बयानों पर मुंबई निवासी पति प्रेम कुमार, ससुर लालचंद व सास पार्वती को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी