240 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक काबू
थाना कबीरपुर की पुलिस ने 240 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक को काबू किया है।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : थाना कबीरपुर की पुलिस ने 240 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ मनजिदर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गांव वाटांवाली के पास मौजूद थे। पैदल आ रहे युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी बिल्ली चारमी थाना शाहकोट जिला जलंधर बताया। तलाशी लेने पर उससे 240 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। थाना कबीरपुर की पुलिस ने आरोपित को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
घरेलु विवाद में महिला ने जहर निगला, उपचार के दौरान मौत
संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव पंडोरी राजपूतां में महिला ने घरेलू विवाद के कारण जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे भुलत्थ सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर ईलाज दौरान महिला की मौत हो गई। थाना भुलत्थ पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता के ब्यानों पर पति, सास, ससुर व ननद पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय बलविदर कौर पत्नी सुखजिदर सिंह निवासी गांव पंडोरी राजपूतां के रुप में हुई है।
मृतका के पिता करनैल सिंह निवासी बेगोवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 13 वर्ष पहले सुखजिदर सिंह से की थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ही पति, सास, ससुर व ननद उसकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी बेटी ने दो बेटों को जन्म दिया। परंतु ससुरालियों ने उसे परेशान करना जारी रखा। शुक्रवार को उसने जहर निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मायके परिवार के हवाले कर दिया है तथा पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।