विस चुनाव की तैयारी करें यूथ कांग्रेस वर्कर : मान

फगवाड़ा में यूथ कांग्रेस नेताओं ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:20 PM (IST)
विस चुनाव की तैयारी करें यूथ कांग्रेस वर्कर : मान
विस चुनाव की तैयारी करें यूथ कांग्रेस वर्कर : मान

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : यूथ कांग्रेस की ओर से जिला कार्यकारी प्रधान हरनूर सिंह मान के नेतृत्व में होशियारपुर रोड स्थित केजी रिजोर्ट में 'सांझी राजनीति सांझी विरासत' समागम का आयोजन किया गया। समागम में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान के अलावा कांग्रेस नेता हरजीत सिंह परमार, सतबीर सिंह वालिया, जिला कोआर्डीनेटर दलजीत सिंह राजू, सुखविन्द्र बिल्लू खेड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। जोगिंद्र सिंह मान ने सभी यूथ वर्करों से आह्वान कर कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की चिता किए बगैर चुनाव की तैयारी की जाए तथा मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू करें। इस मौके पर हरजीत सिंह परमार,साबी वालिया तथा अन्यों ने जिला कार्यकारी प्रधान हरनूर सिंह मान व उनकी टीम के इस प्रयास की सराहना की। देहाती प्रधान दलजीत राजू ने कहा कि यूथ वर्कर किसी भी राजनैतिक संगठन की रीढ़ होते हैं। और उनकी तरफ से सीनियर वर्करों का को सम्मानित करने यह प्रयास सिद्ध करता है कि कांग्रेस की यूथ ब्रिगेड का अपने सीनियर के साथ भावनात्मक जुड़ाव है और यूथ कार्यकर्ता अपने बड़े बजुर्गों का दिल से सम्मान करते हैं। अंत में हरजी मान ने सभी आभार प्रकट किया और बताया कि कांग्रेस में जमीनी स्तर पर काम करने वाले सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का के साथ ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के बड़ों का आशीर्वाद हासिल करना था। इस अवसर पर दीप हरदासपुर, गुरदीप सिंह दीपा, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू, एनएसयूआइ प्रधान जगजीत सिंह साबी गिरन, सीनियर नेता सुभाष कवात्रा, धर्मपाल, सुच्चा राम मौली, कुलदीप खाटी, विनोद हदियाबाद, तरसेम लाल, सीमा रानी ब्लाक समिति मेंबर, रविन्द्र सिंह पीए, प्रीतम सिंह नरूड़, संतोष राय, स्वर्ण सिंह नरूड़, केवल सिंह, राम आसरा चक्क प्रेमा, साधू राम पीपारंगी, गुरमुख सिंह, उपिन्दर कौर, शिव नन्दन कूनर, प्रकाश कौर, राम कुमार, वरुण बंगड़ चक्क हकीम, रूप लाल, रुलदा सिंह, जग्गू राम, हरजिन्द्र कुमार, तरलोक थापर, भजनो, दिलबाग सिंह मलकपुर, जोगा सिंह हरबंसपुर, दर्शन सिंह मलकपुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी