जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर को किया गया सस्पेंड

जिला यूथ कांग्रेस प्रधान को पार्टी हाईकमान की ओर से सस्पेंड किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 08:59 PM (IST)
जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर को किया गया सस्पेंड
जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर को किया गया सस्पेंड

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : नवजोत सिंह सिद्ध के पंजाब कांग्रेस के प्रधान घोषित होने के अगले ही दिन सोमवार को जिला कपूरथला की यूथ कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिदर सिंह ढिल्लों के साथ दैनिक जागरण के प्रतिनिधि की देर शाम को हुई बातचीत में उन्होंने खुल्लर की सस्पेंशन को रोक दिए जाने की बात कही है। वहीं, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बंटी शैलके ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अनुशासनहीनता के चलते सौरव खुल्लर जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सस्पेंड किए गए हैं।

सोमवार सुबह से ही इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी जो कि एक ग्रुप का स्क्रीन शाट था। इस स्क्रीन शाट में पंजाब यूथ कांग्रेस के को-इंचार्ज मुकेश कुमार का संदेश था जो कि राष्ट्रीय सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज बंटी शेलके की ओर से लिखा था। पोस्ट में लिखा था कि जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान सौरव खुल्लर को पार्टी से सस्पेंड किया जाता है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बंटी शैलके ने कहा कि जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान सौरव खुल्लर ने अनुशासनहीनता की है इसलिए उन्हें अध्यक्ष पद से सस्पेंड किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि खुल्लर ने क्या अनुशासनहीनता की है तो इस पर बंटी शैलके ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसे पार्टी स्तर पर ही रखा जाएगा।

पंजाब प्रधान बोले, खुल्लर की सस्पेंशन को रोक दिया गया है

उधर पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान कांग्रेस के प्रधान वरिदर सिंह ढिल्लों जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान सौरव खुल्लर के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि खुल्लर की सस्पेंशन को रोक दिया गया है और पार्टी स्तर पर इस पर बात चल रही है।

इस स्क्रीन शाट के बारे में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज बंटी शेलके के साथ बात की गई तो उनका कहना है कि यह फेक नही है। सौरव खुल्लर को वास्तव में सस्पेंड कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी