केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सोम प्रकाश

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने फगवाड़ा स्थित अपने निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:22 PM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सोम प्रकाश
केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सोम प्रकाश

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने फगवाड़ा स्थित अपने निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बैठक की। बैठक दौरान भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनावों संबंधी विचार विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की गतिविधियों के बारे में जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें ताकि भाजपा दोबारा सत्तासीन हो पंजाब की जनता की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की योजना से जागरुक करें ताकि लोगों को भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जानकारी हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनावों संबंधी रणनीति बना भाजपा के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए फगवाड़ा भाजपा मंडल प्रधान परमजीत सिंह पम्मा व सीनियर भाजपा नेता राजीव पाहवा ने बताया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा एकजुट होकर घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट एकत्रित मुहिम शुरू करेंगी ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बना प्रदेश का पूर्ण विकास हो। पम्मा व पाहवा ने कहा कि भविष्य में होने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पम्मा व पाहवा ने कहा कि भाजपा पार्टी फगवाड़ा शहर के सभी 50 वार्डों पर जीत दर्ज कर नगर निगम पर कब्जा कर फगवाड़ा के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेगी। इस अवसर पर बलभद्रसेन दुग्गल, हरीश दुग्गल, सतीश बग्गा, अमित सचदेवा, सुनील मदान, महिदर पाल थापर, लक्की सरवटा, संजय ग्रोवर, चंदरेश कौल, जीता पढ़वा, प्रमोद मिश्रा, बलविदर ठाकुर, चंदा मिश्रा, रीना खोसला, निर्मला, बीवा, चंदा रेखा निक्की, पवन कुमार, सरबजीत कौर, मनिदर, परमिदर सिंह, चरणजीत सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी