पलाही रोड के किनारों को पक्का करने का काम शुरू

फगवाड़ा के पलाही रोड के किनारों को पक्का करने का काम शुरु है गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 02:04 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:03 AM (IST)
पलाही रोड के किनारों को पक्का करने का काम शुरू
पलाही रोड के किनारों को पक्का करने का काम शुरू

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सीनियर कांग्रेस नेता व वार्ड नंबर दो से पूर्व कांग्रेस पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का व युवा कांग्रेस नेता अर्जुन सुधीर के प्रयासों से वार्ड नंबर दो के सभी क्षेत्रों का सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है। इसी के तहत पलाही रोड के किनारों को पक्का करने व सिविल अस्पताल के पीछे स्थित कालोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। निक्का सुधीर व अर्जुन सुधीर ने कहा कि विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल फगवाड़ा हलके का विकास करवा रहे हैं। विधायक का मकसद फगवाड़ा वासियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाना है। वार्ड नंबर 2 के क्षेत्रों के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब करीब 26 लाख से नए विकास के काम भी शुरू किए गए हैं। पलाही रोड पर सड़क किनारों को पक्का करने का काम शुरू करवा दिया गया है। इसके अलावा सिविल अस्पताल के पीछे वाली कालोनी में सड़क निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 2 के लोगों को विकास से जुड़ी कोई समस्या नहीं आने देंगे और वार्ड के सभी क्षेत्रों का तेजी से सर्वपक्षीय विकास करवाएंगे। इस मौके मनीष प्रभाकर, रामपाल उप्पल व जतिंदर वरमानी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी