स्वयं सहायक ग्रुप की महिलाओं ने किया पौधारोपण

बेपटिस्ट चेरीटेबल सोसायटी समाजिक विकास कार्यों में प्रयत्नशील रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:28 PM (IST)
स्वयं सहायक ग्रुप की महिलाओं ने किया पौधारोपण
स्वयं सहायक ग्रुप की महिलाओं ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, कपूरथला : बेपटिस्ट चेरीटेबल सोसायटी समाजिक विकास कार्यों में प्रयत्नशील रहती है। इसी कड़ी के तहत नूरपुर दोना में सोसायटी के अध्यक्ष जोगा सिंह अटवाल की अगुवाई में पर्यावरण चेतना कैंप लगाया गया। इस कैंप में आरसेटी के डायरेक्टर लाभ कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्वयं सहायक ग्रुप की महिलाओं ने पौधारोपण किया। ग्रुप की महिलाओं को संबोधित करते हुए जोगा सिंह अटवाल ने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए धान की पराली को जलाने की बजाए खेतों में ही मिला देनी चाहिए। इस मौके पर आरसेटी के डायरेक्टर लाभ कुमार गोयल ने कहा कि गांव की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर हरपाल सिंह, मनीश कुमार, अरुण अटवाल, राजविदर कौर, सुरिदर कौर, जसबीर कौर, अलका, प्रिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी