पंचायती चुनाव के लिए महिला कांग्रेस तैयार : रजनी बाला

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : महिला कांग्रेस ब्लाक फगवाड़ा देहाती की प्रधान रजनी बाला ने मंगलवार को बातचीत में कहा कि संभवत: अगले महीने दिसंबर में होने वाले पंचायती चुनाव के लिए महिला कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:31 PM (IST)
पंचायती चुनाव के लिए महिला कांग्रेस तैयार : रजनी बाला
पंचायती चुनाव के लिए महिला कांग्रेस तैयार : रजनी बाला

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : महिला कांग्रेस ब्लाक फगवाड़ा देहाती की प्रधान रजनी बाला ने मंगलवार को बातचीत में कहा कि संभवत: अगले महीने दिसंबर में होने वाले पंचायती चुनाव के लिए महिला कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं में भी प्रदेश की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार की जन हितैषी नीतियों को देखते हुए विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि हलका विधानसभा फगवाड़ा के लगभग 90 गांवों की सभी पंचायतों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा करवाया जाएगा जिसमें महिला कांग्रेस की भूमिका प्रमुख होगी।

chat bot
आपका साथी