दहेज के लिए महिला से की मारपीट, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

थाना एनआरआइ पुलिस ने महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 11:10 PM (IST)
दहेज के लिए महिला से की मारपीट, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज के लिए महिला से की मारपीट, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना एनआरआइ पुलिस ने महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में महिला के पति व उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रमनप्रीत कौर पत्नी सिमरनजीत सिंह पुत्री बलवीर सिंह निवासी गांव रामगड़ तहसील भुलत्थ जिला कपूरथला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी सिमरनजीत सिंह पुत्र जजविदर सिंह निवासी गांव नडाला तहसील भुलत्थ के साथ 2017 में हुई थी। उसने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद उसका पति सिरमनजीत सिंह तथा उसकी सास बलविदर कौर उसे दहेज कम लाने के लिए परेशान करने लगे थे। बाद में उसका पति सिमरनजीत सिंह अमेरिका चला गया और उसे साथ नहीं लेकर गया। घर में उसकी सास बलविदर कौर उसे दहेज के लिए मानसिक तथा शरीरिक तौर पर परेशान करने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी सास ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मायके घर आकर रहने लगी। उसने थाना एनआरआइ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थाना एनआरआइ पुलिस ने रमनप्रीत कौर की शिकायत पर उसके पति सिमरनजीत सिंह तथा सास बलविदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ढाबा मालिक से मारपीट करने के आरोप में तीन नामजद

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : ढाबे में जाकर ढाबा मालिक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नरिदरपाल सिंह खालसा पुत्र स्व. संगत सिंह खालसा निवासी आरसीएफ ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका आरसीएफ के बाहर गुरु नानक वैष्णो ढाबा है। 21 नवंबर को रात एक बजे कार सवार तीन युवक उसके ढाबे में आया जिनमें से एक का नाम दीपक अरोड़ा निवासी कपूरथला था। दीपक उसके ढाबे में पहले भी आता था। उसके साथ दो अज्ञात युवक थे जो कि उसे शराब पीने के लिए ढाबे में बैठने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर तीनों युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने अपनी पत्नी बलजिदर कौर के नाम का लाइसेंसी रिवाल्वार से तीन हवाई फायर किया जिसके बाद तीनो युवक मौके से फरार हो गए। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपी दीपक अरोड़ा तथा दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी