भगवा चेतना रथ यात्रा का किया स्वागत

भगवा चेतना रथ यात्रा सोमवार को कपूरथला पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:58 PM (IST)
भगवा चेतना रथ यात्रा का किया स्वागत
भगवा चेतना रथ यात्रा का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, कपूरथला : देश में हिदू मंदिर एक्ट लागू करने की मांग को लेकर 13 अप्रैल को पटियाला से शुरू हुई भगवा चेतना रथ यात्रा सोमवार को कपूरथला पहुंची। माता भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में रथ यात्रा का जिले के हिंदू संगठनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा इलाका जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद भाजपा नेता धर्मपाल, महाजन, यगदत्त ऐरी, धर्मवीर बाबी, आकाश कालिया, राजेश मनन अदि ने शिव मंदिर कचहरी चौक में श्री राम के जयघोष के साथ भगवा यात्रा का स्वागत किया। कपूरथला में पहुंची भगवा यात्रा के मार्ग में हिदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा की। यात्रा भगवान वाल्मीकि चौक, कचहरी चौक, भगत सिंह चौक, सदर बाजार, जलौखाना चौंक, शालीमार बा़ग, धर्मसभा में सोमवार रात विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबहे तरनतारन के लिए रवाना होगी। हिद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा ने कहा कि हिंदू मंदिर एक्ट सख्ती से लागू करने की जरूरत है। हिदू मंदिर एक्ट लागू न होने से सरकार द्वारा नियम व कानून धार्मिक स्थानों पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1951 में तत्कालीन केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने हिंदू धर्म दान एक्ट लागू कर राज्यों को इसका अधिकार दिया था। मंदिरों में आने वाले चढ़ावे का सरकारें दुरुपयोग कर रही हैं। इस मोके पर महंत रविकांत मुनि, विश्व हिदू परिषद जालंधर विभाग के अध्यक्ष नरेश पंडित, शिव सेना हिंद व्यापार सेना के राष्ट्रीय अधक्ष्य जतिदर छाबड़ा, शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारा लाल, दीपक छाबड़ा, नीरज कुमार, जीवन प्रकाश वालिया, बावा पंडित, चंदरमोहन भोला, जोगिदर तलवाड़, वंश छाबड़ा, राजीव टंडन, दीपक शर्मा हैप्पी, अजय अरोड़ा, हिदू नेता सागर छाबड़ा, संजय शर्मा, विजय ग्रोवर, मंगतराम भोला, स्वामी प्रसाद शर्मा,अशोक शर्मा, सोनू पंडित, राजेश शर्मा, नीलम शर्मा, संजीव कुमार, राहुल कौशल, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, राहुल पंडित राहुल शर्मा,अमन शर्मा,दीपू शर्मा,हरमन शर्मा, अखिल शर्मा,धर्मपाल भतरा,गगन शर्मा, हिमांशु शर्मा, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, हरदीप शर्मा, हरीश शर्मा, विजय शर्मा व सन्नी शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी