पानी बना नहीं सकते, सिर्फ संभाला जा सकता है : प्रो जौहल

विद्या के क्षेत्र की नामवर संस्था लायलपुर खालसा कालेज अर्बन एस्टेट कपूरथला में कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:53 PM (IST)
पानी बना नहीं सकते, सिर्फ संभाला जा सकता है : प्रो जौहल
पानी बना नहीं सकते, सिर्फ संभाला जा सकता है : प्रो जौहल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : विद्या के क्षेत्र की नामवर संस्था लायलपुर खालसा कालेज अर्बन एस्टेट कपूरथला में मिनिस्टीरियल आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पो‌र्ट्स के विभाग नेहरू युवा केंद्र कपूरथला की तरफ से जल संभाल विषय पर सेमिनार करवाया, जिसमें दीपमाला ठाकुर कोआर्डिनेटर नेहरू युवा केंद्र मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए।

कालेज के प्रिंसिपल डा. बलदेव सिंह ढिल्लों ने मुख्य मेहमान दीपमाला ठाकुर को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और कालेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस सेमिनार में मुख्य रिसोर्स पर्सन प्रो. मनजिंदर सिंह जौहल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारी धरती का जल स्तर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है, यदि यह इसी तरह ही कम होता रहा तो अंत में हमें पछताना पड़ेगा, उसे रोकने के लिए सबसे बड़ा माध्यम वर्षा का पानी ही है, क्योंकि पानी को बनाया नहीं जा सकता सिर्फ संभाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढि़यों के भविष्य के लिए हमें वर्षा के पानी को अधिक से अधिक संभालना चाहिए। हमें वाटर हारवेस्टिंग, छप्पड़ों का फिर निर्माण, खेतों का पानी खेतों में और घरों में वर्षा का पानी सब्जियों आदि को लगा कर संभालना चाहिए। इस मौके पर मुख्य मेहमान दीपमाला ठाकुर ने वर्षा के पानी को संभालने के अलग-अलग तरीके बताए।

इस मौके पर कालेज की छात्रा नवजोत कौर और हरलीन गिल ने कविताएं प्रस्तुत की। कालेज के प्रिंसिपल डा. बलदेव सिंह ढिल्लों ने भी पानी के महत्व के बारे में अपने विचार सांझे किए और मुख्य मेहमान दीपमाला ठाकुर को कालेज में आने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डा. ढिल्लों और स्टाफ सदस्यों ने दीपमाला ठाकुर को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी