निगम की अनदेखी से लक्ष्मी नगर कि श्मशान घाट में भरा पानी

नगर निगम की लापरवाही के चलते लक्ष्मी नगर श्मशान घाट शमशा घाट में पानी जमा होने से लोगों केा झेलनी पड़ रही परेशानी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:02 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:02 PM (IST)
निगम की अनदेखी से लक्ष्मी नगर कि श्मशान घाट में भरा पानी
निगम की अनदेखी से लक्ष्मी नगर कि श्मशान घाट में भरा पानी

जागरण संवाददाता, कपूरथला : नगर निगम की लापरवाही के चलते लक्ष्मी नगर श्मशान घाट के मुख्य द्वार पर बरसात का पानी लबालब भरने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। शहर की समाज सेवी संस्थाओ ने नगर निगम व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान न किया गया तो लक्ष्मी नगर श्मशान घाट के मुख्य द्वार को ताला लगाकर बंद कर दिया जाएगा और जो भी अंतिम संस्कार होगा उसे नगर निगम के ईओ के दफ्तर के बाहर किया जाएगा।

इस बोर में सनातन धर्मसभा के प्रधान सुभाष मकरंदी, महासचिव विजय खोसला, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य चेतन सूरी, समाज सेवक कुलदीप शर्मा, समाज सेवक कमल मल्होत्रा, विश्वहिन्दू परिषद् जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित, गोशाला कमेटी के प्रधान राकेश चोपड़ा एवं महासचिव नारयण दास ने बताया की काफी लम्बे समय से लक्ष्मी नगर में स्थित श्मशान घाट के मुख्य द्वार व आसपास बरसात के दिनों में पानी का जललभराव हो जाता है, जिससे आसपास के लोगों व श्मशान घाट में आने वाले लोगो को भरी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। थोड़ी सी बारिश के मौके पर भी यहा पर चार फीट तक पानी खड़ा हो जाता है लेकिन नगर निगम द्वारा सीवरेज सिस्टम को दुरस्त नहीं किया जा रहा है जिसके चलते जनता को भारी परेशानियों का काफी समय से सामना करना पर रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारिओ को शहर की समाज सेवी संस्थाओं व आप पास के लोग कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन विडंबना यह है की नगर निगम के अधिकारी कुंभ करनी नींद सोए हैं। जल्द होगा समस्या का समाधान

नगर निगम के कमिश्नर कमिश्नर आदित्य उप्पल ने कहा कि उन्हें यहां आए अभी कुछ दिन हुए हैं। जल्द ही वहां का दौरान कर पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी