पानी और बिजली बिल होंगे माफ, कांग्रेस सरकार किसानों के साथ : धालीवाल

विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग को सुविधा मुहैया करवा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:04 PM (IST)
पानी और बिजली बिल होंगे माफ, कांग्रेस सरकार किसानों के साथ : धालीवाल
पानी और बिजली बिल होंगे माफ, कांग्रेस सरकार किसानों के साथ : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से किसानों के पानी और बिजली बिल को माफ करने के फैसले का फगवाड़ा विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है और यह राज्य के आम आदमी की सरकार है। विधायक धालीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पंजाब और पंजाबियत के लिए शानदार काम किया। वहीं प्रदेश के लोगों को जनहित से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध करवाई। विधायक ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य तरक्की व विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में जहां प्रदेश के रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगी, वहीं कांग्रेस नेतृत्व की ओर से तय किए गए 18 सूत्री मसलों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस की यह परपंरा रही है कि जिस राज्य में भी कांग्रेस की सरकार बनती है वहां पर चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाता है।

विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य की जनता से किए 90 प्रतिशत से ज्यादा वादे पूरे कर दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा, अकाली-बसपा गठबंधन व आप पार्टी का राज्य में कोई आधार नहीं है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जहां राज्य भर के सभी विधानसभा क्षेत्रों का सर्वपक्षीय विकास हो रहा है। वहीं पंजाब सरकार अपने सभी फैसले लोकहित में ले रही है। कांग्रेस सरकार का मकसद पंजाब के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम करना है। विधायक धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में पंजाब विकास की नई इबारत लिखेगा और राज्य की आम जनता को उनकी मांगों के मुताबिक हर सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, वाइस चेयरमैन जगजीवन लाल, सीनियर कांग्रेसी नेता पदमदेव सुधीर व सुनील पराशर, पीपीसीसी सचिव मनीष भारद्वाज, मार्केट कमेटी के सदस्य विनिश सूद, कमल धालीवाल व हनी धालीवाल, कुलदीप सिंह, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव, पूर्व पार्षद बंटी वालिया, पूर्व पार्षद जतिदर वरमानी, पूर्व पार्षद मनीष प्रभाकर, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, यूथ कांग्रेस प्रधान करमदीप सिंह कम्मा, जतिदर वरमानी, मनीष प्रभाकर, संजीव भटारा, जगजीत बिट्टू, गुरदीप दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू, सौरव जोशी, युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर, जिला परिषद सदस्य निशा रानी व मीना रानी, गुरजीत पाल वालिया, हर्ष शर्मा, आशु मारकंडा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी